Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरोप, आवेदन और सन्नाटा: भूमि माफिया के आगे सिस्टम और ब्रह्मर्षि विकास मंच क्यों मौन है?
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आरोप, आवेदन और सन्नाटा: भूमि माफिया के आगे सिस्टम और ब्रह्मर्षि विकास मंच क्यों मौन है?

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मतदाता सूची पर सियासत
    नेपाल की राजनीति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आरोप, आवेदन और सन्नाटा: भूमि माफिया के आगे सिस्टम और ब्रह्मर्षि विकास मंच क्यों मौन है?

    देवानंद सिंह
    ब्रह्मर्षि विकास मंच की एक बैठक में राष्ट्र संवाद पर “टारगेट करने” का जो आरोप लगाया गया था, वह उस समय भले ही एक भावनात्मक प्रतिक्रिया रहा हो, लेकिन आज वही मुद्दा एक बड़े और गंभीर सवाल में तब्दील हो चुका है। सवाल सिर्फ किसी अखबार पर आरोप का नहीं है, सवाल है भूमि माफिया, जांच की मांग और सत्ता–प्रशासन की चुप्पी का।
    30 दिसंबर को विधिवत आवेदन दिया गया। 31 दिसंबर को रिमाइंडर भी चला गया। आवेदन में भूमि से जुड़े संदिग्ध लेन-देन, फर्जीवाड़े और रसूखदार लोगों की संलिप्तता का स्पष्ट उल्लेख है। इसके बावजूद न कोई जवाब, न कोई जांच, न कोई बयान।

     

    *क्या यही प्रशासनिक संवेदनशीलता है?*

    जब किसी गरीब की जमीन जाती है, तब फाइल दौड़ती है।
    लेकिन जब “भूमि माफिया” शब्द सामने आता है, तब वही फाइलें जैसे गूंगी हो जाती हैं।
    यही चुप्पी सबसे बड़ा शक पैदा करती है।
    राष्ट्र संवाद पर लगाए गए आरोपों की भी सच्चाई सामने आनी चाहिए। आखिर किस आधार पर यह कहा गया कि अखबार किसी को “टारगेट” कर रहा है?

    *क्या सच लिखना टारगेटिंग है?*

    *क्या दस्तावेजों के आधार पर सवाल उठाना अपराध हो गया है?*
    यह भी एक कड़वी सच्चाई है कि जब मीडिया जमीन घोटालों, फर्जी रजिस्ट्री और माफिया गठजोड़ की बात करता है, तब कुछ लोगों को यह “हमला” लगने लगता है।
    लेकिन लोकतंत्र में मीडिया का काम ही सवाल पूछना है, न कि चुप रहना।

    *ब्रह्मर्षि विकास मंच की सामाजिक छवि पर भी यह समय आत्ममंथन का है।* मंच का इतिहास गलत के खिलाफ खड़े होने का रहा है। संभव है कि कुछ लोगों ने मंच की आड़ लेकर अपने निजी स्वार्थ साधने की कोशिश की हो। अगर ऐसा है, तो मंच को खुद आगे आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
    सबसे बड़ा सवाल यही है—
    अगर आरोप गलत हैं तो जांच से डर क्यों?
    और अगर आरोप सही हैं, तो कार्रवाई क्यों नहीं?
    सीबीआई जांच की मांग कोई हल्की बात नहीं होती। यह तब उठती है, जब स्थानीय सिस्टम पर भरोसा टूटता है। ऐसे में प्रशासन की चुप्पी न सिर्फ संदेह को जन्म देती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि रसूखदारों के आगे कानून कमजोर है।
    *राष्ट्र संवाद यह सवाल पूछता रहेगा*
    क्योंकि चुप्पी माफिया को मजबूत करती है,
    और सवाल ही लोकतंत्र की असली ताकत हैं।
    अब गेंद प्रशासन के पाले में है।
    या तो वह जांच का रास्ता चुने,
    या फिर इतिहास में उस चुप्पी का हिस्सा बने
    जो हर जमीन घोटाले के बाद रह जाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के केबुल कंपनी मामले में भ्रम, राजनीति और वास्तविकता के बीच सच्चाई की तलाश
    Next Article चाईबासा–हाता मुख्य सड़क पर जयंती ब्रिज के समीप ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.