Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा–हाता मुख्य सड़क पर जयंती ब्रिज के समीप ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चाईबासा–हाता मुख्य सड़क पर जयंती ब्रिज के समीप ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा–हाता मुख्य सड़क पर जयंती ब्रिज के समीप ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा

    झारखंड में लगातार छाए घने कोहरे का कहर एक बार फिर सामने आया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना चाईबासा–हाता मुख्य सड़क पर जयंती ब्रिज के पास उस समय हुई, जब दो मालवाहक ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। इस हादसे में मृत ट्रक चालक की पहचान विजय कुमार राय (45) के रूप में हुई है, जो बिहार के छपरा जिले का निवासी था। बताया गया है कि विजय कुमार राय कोलकाता से ट्रक में माल लेकर चाईबासा आ रहा था, जहां उसे सामान खाली करना था। हादसे में एक ट्रेलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं सड़क पर वाहनों के टूटे-फूटे हिस्से चारों ओर बिखर गए। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दुर्घटना के समय दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी और घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई थी, जिससे चालक एक-दूसरे को समय पर देख नहीं सके और यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषी वाहन चालक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर कोहरे के मौसम में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की जरूरत को रेखांकित कर दिया है।

    चाईबासा–हाता मुख्य सड़क पर जयंती ब्रिज के समीप ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत चालक की मौके पर मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरोप, आवेदन और सन्नाटा: भूमि माफिया के आगे सिस्टम और ब्रह्मर्षि विकास मंच क्यों मौन है?
    Next Article नेपाल में प्लेन का क्रेस लैंडिंग , 7 यात्री घायल। सीसे तोड़ कर यात्री निकाले गए बाहर।

    Related Posts

    वर्क ऑर्डर की कमी से टाटा मोटर्स में उत्पादन प्रभावित, 29 मई से 4 जून तक बंद रहेगा काम

    May 28, 2026

    करोड़ों से बना सालगाझुरी वेस्ट केबिन हॉल्ट बना वीरान, ट्रेनों के ठहराव बंद होने से लोगों में नाराजगी

    May 28, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर “ऑपरेशन नारकोस की बड़ी सफलता, 5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वर्क ऑर्डर की कमी से टाटा मोटर्स में उत्पादन प्रभावित, 29 मई से 4 जून तक बंद रहेगा काम

    करोड़ों से बना सालगाझुरी वेस्ट केबिन हॉल्ट बना वीरान, ट्रेनों के ठहराव बंद होने से लोगों में नाराजगी

    टाटानगर स्टेशन पर “ऑपरेशन नारकोस की बड़ी सफलता, 5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.