Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का निधन, पंचतत्व में हुए विलीन—झारखंड–बिहार में शोक की लहर
    Breaking News Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का निधन, पंचतत्व में हुए विलीन—झारखंड–बिहार में शोक की लहर

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का निधन, पंचतत्व में हुए विलीन—झारखंड–बिहार में शोक की लहर
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    बेगूसराय/रांची/पटना। झारखंड–बिहार की अग्रणी कंस्ट्रक्शन कंपनी रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का 28 दिसंबर की सुबह निधन हो गया। वे पिछले लगभग 15 दिनों से अस्वस्थ थे और पटना स्थित पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 87 वर्षीय रामकृपाल सिंह मूल रूप से बेगूसराय जिले के रामदिरी गांव के निवासी थे, जबकि रांची के चेशायर होम रोड स्थित आवास पर भी उनका नियमित आवागमन रहता था।

    पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार बेगूसराय स्थित पैतृक गांव में किया गया, जहां वे पंचतत्व में विलीन हो गए। अपने पीछे वे दो पुत्र—सुधीर कुमार और रंजन कुमार, एक पुत्री, दो पोते और दो पोतियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से झारखंड और बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है।
    उद्योग जगत में अमिट योगदान
    रामकृपाल सिंह ने वर्ष 1973 में प्रोप्राइटरशिप के रूप में कंस्ट्रक्शन व्यवसाय की शुरुआत की थी, जिसे 2003 में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का स्वरूप दिया गया। उनकी कंपनी ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) क्षेत्र में सड़क, रेलवे, खनन और भवन निर्माण जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स का सफल संचालन करती रही है।

    *झारखंड की पहचान बने प्रमुख प्रोजेक्ट्स*
    रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन द्वारा रांची में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, समाहरणालय भवन, झारखंड हाई कोर्ट, विधानसभा भवन सहित कई प्रमुख सड़कों का निर्माण किया गया है। हाल ही में एसबीआई द्वारा जारी देश की शीर्ष 10 कंस्ट्रक्शन कंपनियों की सूची में शामिल होने के साथ ही झारखंड बिल्डर्स एसोसिएशन से कंपनी को कॉन्ट्रैक्टर ऑफ द ईयर का सम्मान भी प्राप्त हुआ था।
    *सामाजिक शोक और संवेदनाए*

    दिवंगत रामकृपाल सिंह के निधन पर उद्योग जगत, ब्रह्मर्षि समाज, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों ने शोक व्यक्त किया। जमशेदपुर ब्रह्मर्षि विकास मंच की ओर से अशोक और कुणाल बेगूसराय पहुंचकर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

     

    *ब्रह्मर्षि विकास मंच की संवेदना*

    ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के अध्यक्ष विकास सिंह, महासचिव अनिल ठाकुर एवं संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह ने इसे समाज और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभरत सिंह ने किया ‘‘आई.एम. डांस एकेडमी’’ के ‘‘एनुअल फेस्टिवल 2025’’ का उद्घाटन
    Next Article शिक्षक नेता को भावभीनी विदाई दी गई  शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता : बीईईओ 

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.