Author: nizam

ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के धमधमियां जंगल में अवैध कोयला खनन और चोरी के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्रोन सर्विलांस के दौरान मिली सूचना के आधार पर CISF की टीम ने जंगल में छापेमारी कर करीब 50 टन अवैध रूप से खनन किया गया कोयला बरामद किया। जानकारी के अनुसार, CISF की ड्रोन सर्विलांस टीम को धमधमियां जंगल क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों के संकेत मिले थे। सूचना के आधार पर…

Read More

*वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर* रांची: राज्य के वन विभाग में सरकारी और कैंपा फंड के इस्तेमाल में 1000 करोड़ से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गयी है। सेवानिवृत्त रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर आनंद कुमार ने एसएलपी दायर करते हुए पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने का आग्रह किया है। अदालत से सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और झारखंड एसीबी से प्रारंभिक जांच कराने तथा प्रधान महालेखाकार से विशेष ऑडिट कराने का अनुरोध किया गया है। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि सेवा अवधि…

Read More

पूर्व संघ चालक इंद्रु राम के निधन पर सांसद कालीचरण सिंह ने जताया शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा। चतरा जिला के पूर्व संघ चालक एवं समर्पित स्वयंसेवक इंद्रु राम के आकस्मिक निधन पर सांसद कालीचरण सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से संघ परिवार सहित समाज में शोक की लहर है। सांसद ने कहा कि इंद्रु राम का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव अनुकरणीय रहा। उन्होंने लंबे समय तक संगठन और समाज के लिए निष्ठापूर्वक कार्य किया। सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे लोगों के बीच विशेष…

Read More

पत्रकार पहचान के कथित दुरुपयोग पर कार्रवाई, सुनील कुमार जेना गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता सत्य प्रकाश बे क्योंझर। ओडिशा के क्योंझर में “द पॉलिटिक्स ओडिया” नामक वेब चैनल से जुड़े सुनील कुमार जेना पर पत्रकार की पहचान का कथित दुरुपयोग कर कारोबारियों को डराने-धमकाने और पैसे वसूलने के आरोप लगे हैं। मामले में टाउन पुलिस स्टेशन, क्योंझर में केस नंबर 954/2026 दर्ज किया गया है और पुलिस ने जेना को गिरफ्तार किया है। मामला सामने आने के बाद कथित रूप से ऐसे आरोपों का सामना कर चुके कुछ अन्य कारोबारी भी पुलिस में शिकायत देने के लिए आगे आ रहे…

Read More

अखिलेश की समाजवादी रथ यात्रा पर सियासी घमासान, मौलाना की तीखी प्रतिक्रिया तो इमरान मसूद ने बताया सकारात्मक संकेत राष्ट्र संवाद संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट से समाजवादी रथ यात्रा का शुभारंभ किया। रथ रायबरेली के लिए रवाना हुआ। रथ पर सपा संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव की तस्वीरें लगी थीं। रथ यात्रा शुरू होते ही इसे लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी…

Read More

किसान अधिकार यात्रा में जमीन, एमएसपी और व्यापार समझौतों के मुद्दे उठाएगी कांग्रेस राष्ट्र संवाद संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित ‘किसान अधिकार यात्रा’ की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय तथा अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने किसानों से जुड़े मुद्दों को यात्रा के दौरान प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। अजय राय ने कहा कि यात्रा में सर्किल रेट, भूमि अधिग्रहण और किसानों को उचित मुआवजे के मुद्दे प्रमुखता से शामिल किए जाएं। उन्होंने कहा…

Read More

भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली, 23 सितंबर। भाजपा ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठन में बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, संजय भाटिया को राजस्थान और बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है। विनय सहस्रबुद्धे को दिल्ली की जिम्मेदारी मिली है। स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं हरीश द्विवेदी को बिहार तथा तरुण…

Read More

सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप सीआईएसएफ के कार्रवाई से आसपास के कथित तस्करों मौके पर हुआ फरार, कुंडली खंगालने में जुटी क्राइम ब्रांच शैलेश सिंह चतरा: मगध-आम्रपाली कोल परियोजना में पदस्थापना के बाद सीआईएसएफ ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने फुलबासिया रेलवे साइडिंग के समीप अवैध रूप से भंडारित करीब दो सौ टन कोयला जब्त किया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ यूनिट एनके…

Read More

*UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!* *24 से 26 सितंबर तक सात जिलों में बंद का आह्वाहन, पुलिस पर कानून हाथ में लेने का आरोप..!* *संगठन का आरोप..केरेडारी के जंगल से पुलिस ने पकड़ा, फिर वाराणसी में फर्जी एनकाउंटर में कर दी हत्या..!* *झारखंड सरकार को ठहराया जिम्मेवार, जोनल कमांडर नथुनी के नाम से जारी बयान में हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान कि अपील..!* चतरा : टीएसपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू की वाराणसी में हुई पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद संगठन ने इसे फर्जी एनकाउंटर…

Read More

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट के परिणाम की जांच कराने की मांग की है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार, पिछले 10 महीनों में चुनाव आयोग के फैसलों पर दो चुनाव आयुक्तों द्वारा 14 आपत्तियां लिखित रूप में दर्ज कराई गई हैं। अजय…

Read More