SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का मेरठ-वाराणसी दौरा रद्द 25 और 28 सितंबर को युवाओं से संवाद के कार्यक्रम थे प्रस्तावित, कारण स्पष्ट नहीं राष्ट्र संवाद संवाददाता लखनऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर को मेरठ और 28 सितंबर को वाराणसी में युवाओं के साथ संवाद होना था। इन कार्यक्रमों में चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर संवाद प्रस्तावित था। दौरा ऐसे समय रद्द हुआ है जब निर्वाचन आयोग की विशेष गहन…
Author: nizam
त्योहारी सीजन से पहले मिलावटी बेसन का खेल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की सैंपलिंग चना बेसन में सस्ता पदार्थ मिलाने की शिकायतें; होटल, ठेले और मिठाई दुकानों पर भी निगरानी बढ़ेगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा/जमशेदपुर। त्योहारी सीजन से पहले जिले में बेसन में मिलावट की शिकायतों ने खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शिकायतों के अनुसार कुछ मिलों में चना दाल के स्थान पर चावल, खेसारी दाल और अन्य मिलावटी पदार्थों का इस्तेमाल कर बेसन तैयार किए जाने की बात सामने आई है। ऐसे उत्पादों की बिक्री कम कीमत पर होने और होटल, ठेले, पकौड़ी-समोसा…
जादूगोड़ा में साइबर अपराधियों का कहर, 9999 के लेनदेन पर वारंगल पुलिस का नोटिस ईचड़ा के सागर कर्मकार को गुजरात से नोटिस, 3 करोड़ की ठगी मामले में राज भगत को दिल्ली पुलिस ले गई राष्ट्र संवाद जादूगोड़ा *जादूगोड़ा।* साइबर अपराध का एक धागा तेलंगाना के वारंगल से जुड़ते हुए पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा तक पहुंच गया है, तो दूसरा धागा गुजरात और दिल्ली तक जा रहा है। महज 9999 रुपए के एक संदिग्ध लेनदेन ने जादूगोड़ा क्षेत्र में साइबर अपराध के बड़े नेटवर्क की परतें खोल दी हैं। घाटशिला अनुमंडल के आसनबनी पंचायत के युवक *रोहित महाकुड* का बैंक…
नारायण आईटीआई में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती युवा उनके जीवन, सादगी और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लें : डॉ. जटाशंकर पांडेय राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडेय सहित उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डॉ. जटाशंकर पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ‘एकात्म मानववाद’ के माध्यम से भारतीय विचारधारा को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत किया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन…
*साहित्यिक आयोजन में शामिल* *हुए पचास से भी ज़्यादा साहित्यकार* राष्ट्र संवाद संवाददाता राँची—अंतर्राष्ट्रीय संस्था महिला काव्य मंच की पूर्वी और पश्चिमी इकाइयों की संयुक्त गोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन बुधवार 23 सितंबर को संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण के आवास पर आयोजित की गई।संस्था के संस्थापक श्री नरेश नाज के दिशा निर्देशानुसार आयोजित कार्यशाला में शहर के प्रख्यात लेखक, आलोचक श्री अशोक प्रियदर्शी तथा दूरदर्शन के भूतपूर्व निदेशक श्री प्रमोद कुमार झा उपस्थित थे। हिन्दी साहित्य के विभिन्न आयामों पर बोलते हुए प्रियदर्शी जी ने लेखन के कई पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। लेखन कार्य के…
वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को चतरा कॉलेज, चतरा की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने सेवा एवं सामाजिक सरोकार की भावना के साथ चतरा स्थित संचार वृद्धा आश्रम में स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में लगभग 30 NSS स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती शोभा कुजूर के नेतृत्व में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया तथा उनके साथ विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लेकर समय बिताया। वृद्धजनों के साथ हंसी-खुशी के इस आयोजन…
*वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न* राष्ट्र संवाद संवाददाता राँची—वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की साल 2026 के सितंबर माह की ऑनलाइन गोष्ठी डॉ. नरेश नाज़ जी के सानिध्य, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता सहाय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मधुरेश नारायण, संरक्षक,वनकाम (बिहार) ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभायी। एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाएँ प्रस्तुत हुई। गोष्ठी में 18 रचनाकारों ने एक दूसरे की रचनाओं का आनंद लिया। गोष्ठी का प्रारम्भ पूनम वर्मा के सरस्वती वंदना से हुआ। संगीता सहाय ने मुख्य अतिथि एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन कर स्वागत…
26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर प्रखंडों में बैठकों का दौर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह बोले—आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। 26 सितंबर को रांची में प्रस्तावित राज्यभवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस के नेता विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस के अनुसार, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अयोध्या में राम…
चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: टीएसपीसी के आहूत तीन दिवस के बंद का पहले दिन चतरा जिले में असरदार देखा गया. सबसे अधिक असर लावालौंग, कुंदा, प्रतापपुर, सिमरिया में देखा गया. लंबी दूरी की कोई भी वाहन नहीं चली. वाहनों का परिचालन नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. सड़कें वीरान रहीं. कुछ लोग पैदल तो कुछ लोग बाइक से चलकर गंतव्य स्थान पहुंचे. बंद का असर कारोबार पर भी पड़ा है. सीसीएल में भी इसका असर देखा गया. टीएसपीसी ने संगठन के…
नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा थार वाहन और 70 हजार रुपये नकद बरामद, गया और हजारीबाग के रहने वाले हैं आरोपी राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: खुद को नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बताकर 31.90 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल काले रंग की थार गाड़ी और 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।…
