आदि कर्मयोगी अभियान पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में 16 सितंबर 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रवि आनंद (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान (17 सितंबर से 02 अक्टूबर) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को समन्वय बनाकर अभियान सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनजातीय कल्याण हेतु पारदर्शी व जवाबदेह शासन को बढ़ावा देना और समाज निर्माण में जनजातीय परिवारों की समान भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास समेत कई विभाग शामिल होंगे। बैठक में परियोजना…
Author: Nizam Khan
सेवा पखवाड़ा व वोकल फॉर लोकल को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में संथाल परगना प्रमंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा एवं प्रदेश मंत्री सरोज सिंह उपस्थित रहे। बैठक में सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) और वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हुई। प्रदीप वर्मा ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और खादी वस्त्रों को बढ़ावा देने हेतु मेला, प्रदर्शनी और बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे। सरोज सिंह ने खादी वस्त्र खरीदकर प्रचार-प्रसार…
कुंडहित प्रखंड में स्वच्छता ही सेवा अभियान हेतु कार्यशाला आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड में 16 सितंबर 2025 को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत विशेष कार्यशाला आयोजित हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जमाले राजा की अध्यक्षता में जिला समन्वयक अनुज कुमार मंडल एवं ब्लॉक वॉश कोऑर्डिनेटर मो. रफीक हुसैन ने पंचायत प्रतिनिधियों व जल सहियाओं को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इस वर्ष का थीम “स्वच्छोत्सव” रखा गया है। अभियान के दौरान कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, सफाई मित्र स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छ हरित उत्सव…
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने 16 सितंबर 2025 को समाहरणालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा व परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर माह बाहरी और हर तीन माह आंतरिक निरीक्षण कर प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजा जाता है। इस दौरान अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्य प्रकाश सहित विभिन्न दलों…
जामताड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर व मेगा हेल्थ कैंप आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : जेबीसी प्लस 2 सीएम उत्कृष्ट विद्यालय में 16 सितंबर 2025 को जिला प्रशासन की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सह मेगा सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन अभियान अंतर्गत मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार व डॉ. भारती कश्यप ने किया। मंत्री ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर का बचाव संभव है, भयभीत न हों और निःशुल्क स्क्रीनिंग कराएं। उपायुक्त ने स्वस्थ समाज को समृद्धि का…
जामताड़ा में ब्लाइंडफोल्डेड रन फॉर विजन का आयोजन राष्ट्र संवाद सं जिला प्रशासन जामताड़ा, कश्यप मेमोरियल आई बैंक और विमेन डॉक्टर्स विंग की संयुक्त पहल पर 16 सितंबर 2025 को गांधी मैदान में ब्लाइंडफोल्डेड रन फॉर विजन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार और डॉ. भारती कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया। मंत्री, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने आंखों में पट्टी बांध बच्चों के साथ दौड़ लगाई। मंत्री ने नेत्रदान को वरदान बताते हुए ब्लाइंडनेस उन्मूलन का संकल्प लिया। उपायुक्त ने इसे दृष्टिहीनों…
जामताड़ा में उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में 16 सितंबर 2025 को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित हुआ। इसमें 125 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें आवास, पेंशन, आंगनवाड़ी नियुक्ति, पीएम किसान, आपदा राहत और जमीन विवाद जैसी शिकायतें प्रमुख रहीं। करीब 50 आवेदन मईया सम्मान योजना से जुड़े थे। कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया, शेष के लिए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि प्रखंड स्तर पर सोमवार और गुरुवार को तथा जिला…
पूरे जामताड़ा जिलेभर में 13 सितंबर से शुरू होगा हेलमेट महा अभियान:एसपी राजकुमार मेहता निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अब और सख्त रुख अपनाने जा रहा है। जिले में 13 सितंबर से हेलमेट पहनने को लेकर विशेष महा अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि जिले में दोपहिया वाहन चालकों के बीच हेलमेट न पहनने की प्रवृत्ति काफी…
कर्नाटक विधानसभा का अवलोकन किया झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो,हुए प्रभावित निजाम खान। राष्ट्र संवाद रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कर्नाटक विधानसभा का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा भवन की भव्यता और इसकी वास्तुकला की सराहना की। महतो ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा को बहुत ही खूबसूरत और व्यवस्थित ढंग से तैयार किया गया है, जिसमें लकड़ी के बारीक काम का विशेष रूप से ध्यान खींचने वाला योगदान है। उन्होंने विधानसभा के कलाकारों और कारीगरों की तारीफ करते हुए कहा कि उनका कौशल भवन की शोभा को और भी बढ़ा देता है। अवलोकन के दौरान…
बेंगलुरु में 11वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन, शामिल हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष निजाम खान। राष्ट्र संवाद रांची: बेंगलुरु स्थित कर्नाटक विधानसभा में 11 से 13 सितंबर तक चल रहे 11वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र सम्मेलन की शुरुआत हुई। इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश के सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, राज्यसभा के उपसभापति सहित कई वरिष्ठ संसदीय प्रतिनिधि शामिल हुए। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने भी सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की। सम्मेलन के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे, जिन्होंने लोकतंत्र की मजबूती और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया। वहीं कर्नाटक के…
