मलूटी मंदिर परिसर एवं दुमका के प्रमुख पर्यटन स्थलों का होगा समग्र विकास :उपायुक्त राष्ट्र संवाद सं शिकारीपाड़ा विधायक श्री अलोक सोरेन की उपस्थिति में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (DTPC) की बैठक आयोजित की गयी।उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (DTPC) अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपायुक्त ने मलूटी मंदिर परिसर के समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मलूटी में वीआर (Virtual Reality) रूम बनाया जाए ताकि आने वाले पर्यटकों को मंदिरों से…
Author: Nizam Khan
16 सितम्बर को जेबीसी प्लस टू विद्यालय में हेल्थ कैंप का होगा आयोजन राष्ट्र संवाद सं आज दिनांक 11.09.2025 को देर संध्या में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आगामी 16 सितम्बर 2025 को नेत्रदान को बढ़ावा देने एवं समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “रन फॉर विजन” के आयोजन को लेकर अधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित किया गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि नेत्रदान बढ़ावा देने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 16 सितम्बर को “रन फॉर विजन” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिले के गांधी…
राज्य के सभी बीएलओ, AERO एवं ERO के कार्यालय में 18 सितंबर से उपलब्ध रहेगी मतदाता सूची की प्रिंट कॉपी राष्ट्र संवाद सं झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा साल 2003 में हुए विशेष पुनरीक्षण के बाद तैयार की गई मतदाता सूची की कॉपी सभी के लिए उपलब्ध करा दी गई है। यह सूची सीईओ, झारखंड के वेबसाइट के दिए गए लिंक https://ceojh.jharkhand.gov.in/mrollpdf1/aceng.aspx पर जन साधारण के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है।राज्य के प्रत्येक मतदाता से अनुरोध है कि वह अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। वैसे मतदाता जो रोजगार अथवा अन्य प्रयोजन से राज्य के बाहर निवास…
भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन राष्ट्र संवाद सं झारखंड प्रदेश के निर्देशनुसार आदिवासी अस्मिता,अधिकार और न्याय की रक्षा के लिए,आदिवासी नेता स्व.सूर्या नारायण हांसदा की फर्जी इनकाउंटर की CBI जांच तथा नगड़ी में आदिवासियों की खेती योग्य भूमि पर जबरन रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ,लचर स्वास्थ्य व्यवस्था सहित कई स्थानीय मुद्दों को लेकर आज भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में जामताड़ा प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शन किया गया!इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पूर्व मंत्री श्री अमर बाउरी जी उपस्थित हुए! मुख्य अथिति अमर बाउरी नें कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल…
कुंडहित प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार, विभिन्न समस्याओं का हुआ त्वरित निष्पादन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर कुंडहित प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा की देखरेख में जनता दरबार कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न पंचायतों से ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सामाजिक सुरक्षा से जुड़े 26 मामले दर्ज हुए। इनमें से 5 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित एक आवेदन दर्ज हुआ, जिसे तत्काल निपटाया गया। वहीं आपूर्ति विभाग से जुड़े 2 आवेदन भी…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के निर्देश पर आज जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में आयोजित किया गया जनता दरबार राष्ट्र संवाद सं आज दिनांक 11.09.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी के द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया। सभी प्रखंडों में आयोजित जनता दरबार में करीब 135 फरियादियों ने अपनी शिकायतें को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी के समक्ष रखा। जनता दरबार में आए कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान…
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो पहुंचे बेंगलुरु, 11वें सीपीए सम्मेलन में होंगे शामिल निजाम खान। राष्ट्र संवाद रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो बेंगलुरु पहुंचे हैं, जहाँ वे 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाले 11वें सीपीए (कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन) सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। यह सम्मेलन भारतीय संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही देशभर के सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष इस सम्मेलन में…
विधानसभाध्यक्ष के हाथों नाला में कृषि यंत्रों का वितरण राष्ट्र संवाद सं नाला : नाला प्रखंड के कृषि विभाग द्वारा आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के बीच आधुनिक कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को उन्नत तकनीक से युक्त कृषि यंत्र प्रदान किए गए, जिससे किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और लागत में कमी आएगी। विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने अपने…
बाल विवाह की रोकथाम को लेकर चलाएं अभियान; बाल विवाह की सूचना मिलते ही उसे रोकें साथ ही वर एवं वधू दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं – उपायुक्त आज दिनांक 09.09.2025 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिले में संचालित, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जामताड़ा, चाईल्ड हेल्प लाईन, जामताड़ा तथा बाल गृह (बालक) एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई साथ ही जिला…
आज दिनांक 09.09.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा सभागार प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया। _*135 की संख्या में लोगों के आवेदनों पर हुई सुनवाई; अधिकतर समस्याएं हुई ऑन स्पॉट निष्पादित*_ जनता दरबार में 135 की संख्या में फरियादियों ने अपनी शिकायतें को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त द्वारा सभी समस्याओं को सुनते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जनता दरबार में आए अधिकतर समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। जनता दरबार में मईया सम्मान योजना, आवास, राशन कार्ड…
