Author: Nizam Khan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का सफाई अभियान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया। न्यू टाउन स्थित बालिका विद्यालय में शुरू हुए इस अभियान के दौरान सुमित शरण ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कार्यक्रम प्रभारी कमलेश मंडल ने बताया कि आगामी दिनों में महापुरुषों की प्रतिमाओं, विद्यालयों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। मौके पर सुनील हांसदा, चंडी चरण दे,…

Read More

TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक संघ का ज्ञापन, 20 सितम्बर को राजभवन घेराव राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, जामताड़ा इकाई ने जिला समाहरणालय में उपायुक्त रवि आनंद के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अनिवार्यता संबंधी आदेश के विरोध में संघ ने इसे शिक्षकों के अधिकारों के खिलाफ बताते हुए पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्णय लिया। संघ का कहना है कि यह आदेश 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की नौकरी पर संकट उत्पन्न कर रहा है। जिला अध्यक्ष महेश्वर घोष ने कहा कि 20 सितंबर…

Read More

बीडीओ ने वोटर पुनरीक्षण एवं आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा की राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा की अध्यक्षता में वोटर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की तैयारी को लेकर बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन और संशोधन की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही आदि कर्मयोगी अभियान की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने सभी संबंधितों को समयबद्ध और पारदर्शी कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया और अधिकारियों को…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन आदिवासी समाज के बीच मनाया गया राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने जिले के एक आदिवासी गांव में ग्रामीणों और बच्चों के साथ उत्सव मनाया। इस दौरान केक काटा गया, मिठाई बांटी गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मिश्रा ने कहा कि मोदी जी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है तथा उनकी नीतियां गरीबों, किसानों, महिलाओं और आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक हैं। उन्होंने बच्चों को मोदी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं…

Read More

सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन हो : उपायुक्त राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए वृहत जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो पेट्रोल बोर्ड लगाने और कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। नियमित वाहन जांच और पुलिस पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जांच अभियान के दौरान 1081 वाहनों की जांच कर 227…

Read More

झारखंड विधानसभा में “बेहतर जीवन जीने की कला” विषय पर कार्यशाला आयोजित राष्ट्र संवाद सं रांची: झारखंड विधानसभा में 18 सितंबर को “बेहतर जीवन जीने की कला” विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें मोटिवेशनल स्पीकर अरुण ऋषि स्वर्गीय ने स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली पर अपने विचार रखे। उन्होंने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलावों से बीमारियों से बचाव के उपाय बताए और अपने जीवन अनुभव साझा किए। कार्यशाला में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी, सदस्य रामचंद्र सिंह एवं प्रभारी सचिव माणिक लाल हेम्ब्रम सहित अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान उनकी पुस्तक “कैसे बने मेरा भारत महान” का लोकार्पण भी किया…

Read More

विधानसभा के उप सचिव कमलेश कुमार दीक्षित का निधन, विधानसभा परिसर में दी गई श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद सं रांची: झारखंड विधानसभा सचिवालय के उप सचिव पद पर कार्यरत कमलेश कुमार दीक्षित का 17 सितंबर 2025 को असामयिक निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह 11 बजे विधानसभा लाया गया, जहां अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, सदस्य सरयू राय, रामचंद्र सिंह, राज सिन्हा सहित विधानसभा के अधिकारी और कर्मियों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। स्व. दीक्षित का जन्म 9 फरवरी 1971 को बिहार के बेगूसराय जिले के जीतपुर गांव में हुआ था। उन्होंने 1998 में बिहार विधानसभा सचिवालय में चुर्यालिपिक…

Read More

अभिषेक सिंह राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की दी शुभकामनाएं भाजपा रांची महानगर नेता अभिषेक सिंह राठौड़ ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आज 75 वा जन्मदिन है 17 सितंबर 1950 में जन्मे पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं अब तक के उनके कार्य काल में कई लाभकारी योजनाएं शुरू की गई है जिनके जरिए लोगों को मुक्त अनाज से लेकर 300 यूनिट फ्री बिजली तक मिल रही है और उनके तमाम स्कीम के जरिए हुए वे घर-घर पहुंचे हैं उनके कार्यकाल की शुरुआत से अब तक लागू की गई इन…

Read More

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराधी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में करमाटाड़ थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी में छापेमारी कर साइबर अपराधी अकबर हुसैन (40) को गिरफ्तार किया गया। मौके से 02 मोबाइल, 377 सिम कार्ड, 03 एटीएम कार्ड, 01 आधार कार्ड और एक इंडिगो फ्लाइट टिकट बरामद हुआ। आरोपी फर्जी सिम और एटीएम कार्ड लेकर साइबर अपराधियों को बेचता था। अकबर हुसैन पूर्व में भी जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 33/21 में आरोपित रह चुका है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज…

Read More

जामताड़ा में रक्तदान शिविर के साथ सेवा पखवाड़ा की शुरुआत राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह की अध्यक्षता में जामताड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण सहित कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर गौरव महसूस किया। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जिले में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य शिविर और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कार्यक्रम भी होंगे। रक्तदान शिविर में सुमित शरण, मितेश शाह, संजय यादव, समरेश सिंह, दीपक साव, अनिकेत कुमार, मिथुन कुमार राउत और…

Read More