जामताड़ा में रक्तदान शिविर के साथ सेवा पखवाड़ा की शुरुआत
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह की अध्यक्षता में जामताड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण सहित कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर गौरव महसूस किया। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जिले में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य शिविर और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कार्यक्रम भी होंगे। रक्तदान शिविर में सुमित शरण, मितेश शाह, संजय यादव, समरेश सिंह, दीपक साव, अनिकेत कुमार, मिथुन कुमार राउत और राहुल कुमार ने रक्तदान किया। मौके पर कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

