जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराधी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में करमाटाड़ थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी में छापेमारी कर साइबर अपराधी अकबर हुसैन (40) को गिरफ्तार किया गया। मौके से 02 मोबाइल, 377 सिम कार्ड, 03 एटीएम कार्ड, 01 आधार कार्ड और एक इंडिगो फ्लाइट टिकट बरामद हुआ। आरोपी फर्जी सिम और एटीएम कार्ड लेकर साइबर अपराधियों को बेचता था। अकबर हुसैन पूर्व में भी जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 33/21 में आरोपित रह चुका है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उसका कार्यक्षेत्र असम और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था।

