प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन आदिवासी समाज के बीच मनाया गया
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने जिले के एक आदिवासी गांव में ग्रामीणों और बच्चों के साथ उत्सव मनाया। इस दौरान केक काटा गया, मिठाई बांटी गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मिश्रा ने कहा कि मोदी जी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है तथा उनकी नीतियां गरीबों, किसानों, महिलाओं और आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक हैं। उन्होंने बच्चों को मोदी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया और बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की।

