बीडीओ ने वोटर पुनरीक्षण एवं आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा की
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा की अध्यक्षता में वोटर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की तैयारी को लेकर बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन और संशोधन की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही आदि कर्मयोगी अभियान की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने सभी संबंधितों को समयबद्ध और पारदर्शी कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया और अधिकारियों को दायित्व निभाने की अपील की गई।

