Author: Nizam Khan

जिले के 102 गांवों में आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : जिले में आदि कर्मयोगी अभियान रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत 408 गांवों में से 102 गांवों में आज विलेज लेवल कार्यशालाएं आयोजित की गईं और आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ हुआ। लोहारंगी और जगन्नाथपुर ग्राम में केंद्र का उद्घाटन जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की प्रतिनिधि सुचिस्मिता सेनगुप्ता एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज ने किया। सेनगुप्ता ने कहा कि यह अभियान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सामाजिक विकास के लिए अहम कदम है। अगले दो दिनों में शेष 306 गांवों में भी कार्यशालाएं और…

Read More

डीएमएफटी व सीएसआर योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न : उपायुक्त राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में डीएमएफटी एवं सीएसआर की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति जानी गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति तेज करने और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं सीएसआर फंड से संचालित परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति पर भी चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, अपर समाहर्ता पूनम…

Read More

त्योहारों में अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश : उपायुक्त राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर कड़ी रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और लगातार विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। ढाबों, होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित निरीक्षण करने को कहा गया। सीमावर्ती क्षेत्रों और चौक-चौराहों पर गहन जांच अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में उत्पाद अधीक्षक…

Read More

कारा सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में नए जेल निर्माण स्थल पाथरचपड़ा में जलापूर्ति, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी, ड्रैगन लाइट, जैमर, वॉकी-टॉकी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग सहित कई बिंदुओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि बंदियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाए ताकि रिहाई के बाद वे मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने जेल लाइब्रेरी संचालन, साफ-सफाई, सुरक्षा ऑडिट और औचक छापेमारी को भी जरूरी बताया। मुलाकातियों और सामग्रियों की सघन जांच के निर्देश…

Read More

अवैध खनन पर सख्त रोक लगाने के निर्देश : उपायुक्त राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने अवैध खनन, खनिज परिवहन और व्यापार पर हर हाल में रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बालू घाटों का नियमित निरीक्षण कर संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ छापेमारी की जाए। एनजीटी आदेशानुसार 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू उठाव पूरी तरह बंद रहेगा। अप्रैल से अब तक 41 वाहन जब्त कर 15.90 लाख जुर्माना वसूला गया है। बैठक में बंद खदानों की भराई, प्रदूषण…

Read More

जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने रानीडीह स्टेडियम निर्माण की बाधाओं को दूर कर अविलंब कार्य शुरू करने, बंद एवं चालू उद्योगों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने और फैक्ट्री निरीक्षण कराने का निर्देश दिया। नगर निकाय क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाने व नए स्थल पर हाट/बाजार शिफ्ट करने को कहा। साथ ही ढाबों और होटलों में उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी सुनिश्चित…

Read More

रैयतों के मुआवजा भुगतान में तेजी लाएं अधिकारी : उपायुक्त राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़ तक पथ निर्माण परियोजना से जुड़े भू अर्जन मामलों की समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त ने रैयतों के लंबित मुआवजा भुगतान को शीघ्र निष्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनएचएआई की परियोजनाओं में आ रही अड़चनों को दूर कर तेजी से कार्य पूर्ण करें। वाउचर संग्रह हेतु कैंप व डोर-टू-डोर पहल करने, प्राप्त एनओसी का सत्यापन और दान पत्र से जुड़े मामलों का निष्पादन करने को कहा। बैठक में अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, जिला भू…

Read More

सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन हो : उपायुक्त राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए वृहत जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो पेट्रोल बोर्ड लगाने और कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। नियमित वाहन जांच और पुलिस पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जांच अभियान के दौरान 1081 वाहनों की जांच कर 227…

Read More

जिला पर्यावरण समिति की बैठक, स्वच्छता व प्रदूषण नियंत्रण पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वाहनों के पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट की जांच, नगर क्षेत्र की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को लेकर निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने ध्वनि प्रदूषण रोकने हेतु साइलेंस जोन में साइनेज लगाने और ई-वेस्ट के सही निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार ने मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण अनुकूल…

Read More

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त जामताड़ा का संकल्प राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में एसजीएसवाई सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह (17 सितंबर-16 अक्टूबर) का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पोषण रैली एवं जागरूकता रथ को रवाना किया गया। उपायुक्त ने कहा कि कुपोषण मुक्त जिले के लिए सबों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने माताओं व बच्चियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और सही पोषण को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता और वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार ने भी पोषणयुक्त आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर अन्नप्राशन,…

Read More