🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता से ही बदलेगा समाज* 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 25सितंबर दिन गुरुवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया : बिहार में एक नई राजनीतिक धारा तय करने वाला है इस बार का चुनाव* *अन्त्योदय नये भारत का आधारः वंचित के उत्थान का संकल्प* *बिहार में महागठबंधन की सरकार?* *पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा का पन्ना: संसाधन तो हैं…
Author: Nizam Khan
जामताड़ा में आपूर्ति विभाग और उपभोक्ता आयोग की समीक्षा बैठक राष्ट्र संवाद सं 23 सितंबर 2025 को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग और जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में खाद्यान्न वितरण, जन वितरण प्रणाली, पीवीटीजी डाकिया योजना, दाल-भात केंद्र, सोना सोबरन धोती-साड़ी व चना दाल वितरण योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने और शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आयोग की समीक्षा में पद रिक्ति, केस स्टेटस और मूलभूत सुविधाओं की कमी पर भी चर्चा हुई। इस अवसर…
करमाटाड़ में सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता राष्ट्र संवाद सं सेवा पखवाड़ा के तहत सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिन करमाटाड़ प्रखंड के सारजोमडीह खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को नई दिशा देने और प्रतिभाओं को निखारने का अवसर है। विजयी खिलाड़ी क्षेत्रीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक भाग लेंगे तथा समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित होंगे। मिश्रा ने मांझी हाड़म और बुद्धिजीवियों को सम्मानित भी किया। आयोजन से ग्रामीण खेल संस्कृति…
जामताड़ा में 80 गांवों में आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ राष्ट्र संवाद सं 23 सितंबर 2025 को जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंडों के चिन्हित 80 गांवों में आदि कर्मयोगी अभियान रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत विलेज लेवल कार्यशाला आयोजित की गई और 80 आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ हुआ। यह अभियान जनजातीय क्षेत्रों के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सामाजिक विकास पर केंद्रित है। कार्यशालाओं में विलेज एक्शन प्लान बनाने पर चर्चा हुई। 2 अक्टूबर को सभी 480 चिन्हित गांवों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित होंगी, जहां योजनाओं का चयन होगा। प्रत्येक गांव में 15-20 वॉलेंटियर नामित किए जाएंगे जो…
कुंडहित में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साफ-सफाई राष्ट्र संवाद सं 23 सितंबर 2025 को कुंडहित पंचायत भवन और 10 चिन्हित स्थलों पर स्वच्छता ही सेवा 2025 स्वछोत्सव के तहत सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया विमला हांसदा ने किया। अभियान में वॉश समन्वयक मो. रफीक हुसैन, जल सहिया बेबिरानी नायक, रेखा किस्कू, सरला मुर्मू, टुंपा पाल, सजनी मरांडी, पनमनी मुर्मू, पूर्णिमा सिंह समेत ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों को आसपास सफाई रखने, कचरा न फैलाने और एकल उपयोग वाले प्लास्टिक से बचने के लिए जागरूक किया गया। एकत्रित पॉलिथीन व प्लास्टिक को कुंडहित ब्लॉक स्थित प्लास्टिक…
आदि कर्मयोगी अभियान के विलेज एक्शन प्लान पर समीक्षा बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: आदि कर्मयोगी अभियान के तहत विलेज लेवल एक्शन प्लान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुंडहित प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने की। उन्होंने विलेज एक्शन प्लान भरने से संबंधित आवश्यक जानकारी दी और उपस्थित पदाधिकारियों को योजनाओं के चयन एवं ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में गांव स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सामाजिक विकास से जुड़ी प्राथमिकताओं को शामिल कर योजनाओं को पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर दिया…
अफजलपुर जीरो माइल में पुलिस चौकी का उद्घाटन आज राष्ट्र संवाद सं नाला प्रखंड अंतर्गत अफजलपुर जीरो माइल में 24 सितंबर 2025 को दोपहर 2:50 बजे टाउन आउट पोस्ट (पुलिस चौकी) का उद्घाटन रवीन्द्रनाथ महतो एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। यह इलाका बंगाल सीमा से सटा होने के कारण सुरक्षा दृष्टिकोण से चौकी की स्थापना की गई है। यहां 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती और निगरानी रहेगी। पड़ोसी राज्यों से प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की जाएगी। चौकी की शुरुआत से सीमा क्षेत्रों में बाहरी घुसपैठ पर नियंत्रण और आमजन की…
जामताड़ा में जनता दरबार, 100 से अधिक मामलों की सुनवाई राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा समाहरणालय सभागार में 23 सितंबर 2025 को जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार ने 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया, जबकि शेष को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया गया। जनता दरबार में पेंशन, आवास, राशन, जन्म प्रमाण पत्र, बिजली बिल, भूमि विवाद, मुआवजा, कन्यादान योजना और दिव्यांगता प्रमाणपत्र से संबंधित शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। इस…
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर कार्यशाला आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने बुधुडीह स्थित जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बिरंचि नारायण ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल अभियान नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम है। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि यह अभियान दीनदयाल उपाध्याय जयंती से अटल बिहारी वाजपेयी जयंती तक चलेगा। संचालन दिलीप हेम्ब्रम व धन्यवाद आभा आर्या ने दिया। कार्यक्रम में सत्यानंद झा बाटुल, मितेश साह, सुकुमुनि हेम्ब्रम समेत…
फिट युवा विकसित भारत के तहत धोबना में सांसद खेल महोत्सव का हुआ आगाज जामताड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म⁹ उत्सव के अवसर पर पूरे देशभर में चल रहे फिट युवा विकसित भारत अभियान के तहत जामताड़ा प्रखंड के धोबना फुटबॉल मैदान में रविवार को से सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हुई। इस महोत्सव का शुभारंभ फुटबॉल प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों टीमों के युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन स्थल पर खेल का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह सांसद खेल महोत्सव के जिला संयोजक हरिमोहन मिश्रा ने फीता काटकर किया।…
