जामताड़ा में आपूर्ति विभाग और उपभोक्ता आयोग की समीक्षा बैठक
राष्ट्र संवाद सं
23 सितंबर 2025 को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग और जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में खाद्यान्न वितरण, जन वितरण प्रणाली, पीवीटीजी डाकिया योजना, दाल-भात केंद्र, सोना सोबरन धोती-साड़ी व चना दाल वितरण योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने और शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आयोग की समीक्षा में पद रिक्ति, केस स्टेटस और मूलभूत सुविधाओं की कमी पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर अपर समाहर्ता पूनम कच्छप और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

