सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन हो : उपायुक्त
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए वृहत जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो पेट्रोल बोर्ड लगाने और कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। नियमित वाहन जांच और पुलिस पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जांच अभियान के दौरान 1081 वाहनों की जांच कर 227 वाहनों से 11.66 लाख रुपये दंड राशि वसूली गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

