जिला पर्यावरण समिति की बैठक, स्वच्छता व प्रदूषण नियंत्रण पर जोर
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वाहनों के पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट की जांच, नगर क्षेत्र की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को लेकर निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने ध्वनि प्रदूषण रोकने हेतु साइलेंस जोन में साइनेज लगाने और ई-वेस्ट के सही निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार ने मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की।

