रैयतों के मुआवजा भुगतान में तेजी लाएं अधिकारी : उपायुक्त
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़ तक पथ निर्माण परियोजना से जुड़े भू अर्जन मामलों की समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त ने रैयतों के लंबित मुआवजा भुगतान को शीघ्र निष्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनएचएआई की परियोजनाओं में आ रही अड़चनों को दूर कर तेजी से कार्य पूर्ण करें। वाउचर संग्रह हेतु कैंप व डोर-टू-डोर पहल करने, प्राप्त एनओसी का सत्यापन और दान पत्र से जुड़े मामलों का निष्पादन करने को कहा। बैठक में अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

