कारा सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देश
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में नए जेल निर्माण स्थल पाथरचपड़ा में जलापूर्ति, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी, ड्रैगन लाइट, जैमर, वॉकी-टॉकी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग सहित कई बिंदुओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि बंदियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाए ताकि रिहाई के बाद वे मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने जेल लाइब्रेरी संचालन, साफ-सफाई, सुरक्षा ऑडिट और औचक छापेमारी को भी जरूरी बताया। मुलाकातियों और सामग्रियों की सघन जांच के निर्देश दिए। बैठक में अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

