झारखंड विधानसभा में “बेहतर जीवन जीने की कला” विषय पर कार्यशाला आयोजित
राष्ट्र संवाद सं
रांची: झारखंड विधानसभा में 18 सितंबर को “बेहतर जीवन जीने की कला” विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें मोटिवेशनल स्पीकर अरुण ऋषि स्वर्गीय ने स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली पर अपने विचार रखे। उन्होंने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलावों से बीमारियों से बचाव के उपाय बताए और अपने जीवन अनुभव साझा किए। कार्यशाला में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी, सदस्य रामचंद्र सिंह एवं प्रभारी सचिव माणिक लाल हेम्ब्रम सहित अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान उनकी पुस्तक “कैसे बने मेरा भारत महान” का लोकार्पण भी किया गया।

