उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के निर्देश पर आज जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में आयोजित किया गया जनता दरबार
राष्ट्र संवाद सं
आज दिनांक 11.09.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी के द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया।
सभी प्रखंडों में आयोजित जनता दरबार में करीब 135 फरियादियों ने अपनी शिकायतें को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी के समक्ष रखा। जनता दरबार में आए कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। जनता दरबार में मईया सम्मान योजना, आवास, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, सर्वजन पेंशन, अबुआ आवास, जमीन विवाद सहित अन्य समस्याएं प्राप्त हुआ। अधिकारियों ने सभी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान भी किया गया। वहीं कई समस्याओं का जांचोपरांत कार्रवाई के बारे में बताया गया।
*_उल्लेखनीय है कि_* उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा, श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं गुरुवार को सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है।

