जामताड़ा में ब्लाइंडफोल्डेड रन फॉर विजन का आयोजन
राष्ट्र संवाद सं
जिला प्रशासन जामताड़ा, कश्यप मेमोरियल आई बैंक और विमेन डॉक्टर्स विंग की संयुक्त पहल पर 16 सितंबर 2025 को गांधी मैदान में ब्लाइंडफोल्डेड रन फॉर विजन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार और डॉ. भारती कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया। मंत्री, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने आंखों में पट्टी बांध बच्चों के साथ दौड़ लगाई। मंत्री ने नेत्रदान को वरदान बताते हुए ब्लाइंडनेस उन्मूलन का संकल्प लिया। उपायुक्त ने इसे दृष्टिहीनों की दुनिया को समझने का अनुभव बताया। मौके पर रन फॉर विजन में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

