जामताड़ा में उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में 16 सितंबर 2025 को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित हुआ। इसमें 125 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें आवास, पेंशन, आंगनवाड़ी नियुक्ति, पीएम किसान, आपदा राहत और जमीन विवाद जैसी शिकायतें प्रमुख रहीं। करीब 50 आवेदन मईया सम्मान योजना से जुड़े थे। कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया, शेष के लिए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि प्रखंड स्तर पर सोमवार और गुरुवार को तथा जिला स्तर पर प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित होता है।

