ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने 16 सितंबर 2025 को समाहरणालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा व परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर माह बाहरी और हर तीन माह आंतरिक निरीक्षण कर प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजा जाता है। इस दौरान अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्य प्रकाश सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

