उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के निर्देश पर जिला भू अर्जन कार्यालय के द्वारा समाहरणालय परिसर के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) परिसर में ड्रॉप बॉक्स अधिष्ठापित किया गया है, जिसमें रैयतों के भू अर्जन से जुड़े मामले यथा मुआवजा भुगतान, वाउचर जमा करने हेतु वाउचर एवं अन्य दस्तावेज संबंधित डाल सकेंगे _*मुआवजा भुगतान प्राप्त करने हेतु आवश्यक कागजात :-*_ 1. मुआवजा भुगतान का नोटिस 2. जमीन का खतियान 3. अद्यतन खजाना रसीद 4. आधार कार्ड 5. तीन कॉपी पासपोर्ट फोटो 6. बैंक पासबुक 7. शपथ पत्र नोटरी पब्लिक द्वारा 8. पहचान हेतु राजस्व ग्राम प्रधान / वार्ड सदस्य/मुखिया आदि…
Author: Nizam Khan
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में आज नगर निकाय, जामताड़ा एवं मिहिजाम के विकास कार्यों की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न *विभिन्न बिंदुओं पर दिए गए अहम दिशा निर्देश*_ आज दिनांक 18.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम के विकास कार्यों का मासिक समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया। बैठक में नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों, संचालित योजनाओं, राजस्व संग्रहण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पीएम आवास योजना शहरी सहित विभिन्न बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा की किया गया। बैठक में समीक्षा के दौरान…
आज दिनांक 18.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में भू अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया। उपायुक्त द्वारा बैठक के दौरान विभिन्न सड़क परियोजनाओं यथा मोहनाबांक से नाला पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण/पुनर्निर्माण पथ परियोजना, एनएच 419 के किमी 39.700 से किमी 41.500 के पथाश में नया ब्रिज निर्माण गोलपहाड़ी एवं भंडारो परियोजना, एनएच अंतर्गत चितरंजन में (कानगोई) में एक अदद आरओबी निर्माण, पोखरिया मोड़ तक के पथाश परियोजना सहित अन्य परियोजनाओं की क्रमवार समीक्षा करते हुए भू अर्जन संबंधित सभी प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने समीक्षा के क्रम उन्होंने…
समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में सशक्त पंचायत – नेत्री अभियान/एंपावर्ड विमेन पंचायत लीडर कैंपेन” विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन जिला के सभी निर्वाचित महिला मुखियाओं एवं वार्ड सदस्यों का प्रमण्डलीय प्रशिक्षण संस्थान, जसीडीह, देवघर में 03 (तीन) दिवसीय मॉड्यूल बेस्ड प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा आज दिनांक 18.07.2025 को समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में सशक्त पंचायत – नेत्री अभियान/एंपावर्ड विमेन पंचायत लीडर कैंपेन” विषय पर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०), जिप अध्यक्ष श्रीमती राधारानी सोरेन, उप विकास आयुक्त…
राष्ट्र संवाद ब्यूरो: कमाल अहमद ईडी की यह कार्रवाई एक कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई। पूर्व मुख्यमंत्री एक्स पर लिखा कि विधानसभा में अडानी समूह द्वारा पेड़ कटाई के मुद्दे को उठाने से रोकने के लिए किया गया। रायपुर:- छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई वाले घर पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा है। ईडी ने ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कथित शराब घोटाले से जुड़े एक मामले में की है। भूपेश बघेल…
बागडेहरी थाना भवन का विधानसभाध्यक्ष कल करेंगे भव्य उद्घाटन – कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूती निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: दिनांक 19 जुलाई 2025 को बागडेहरी क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित होगा, जब स्थानीय जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई और नवनिर्मित बागडेहरी थाना भवन का विधिवत उद्घाटन विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो 19 जुलाई को करेंगे। दोपहर 12:10 बजे श्री महतो फीता काटकर भवन का उद्घाटन करेंगे, पूरे परिसर में तालियों की गूंज और लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।…
राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद कोरबा:- एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर सख्ती से अमल कर रही है। फिर भी करप्शन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। करप्शन करने वाले किसी न किसी रूप में पकड़ में आते रह रहे हैं।इसी कड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा जिले के बेला गांव में पदस्थ एक शिक्षक को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने एक अन्य शिक्षक के स्थानांतरण (ट्रांसफर) के लिए 2 लाख…
देवानंद सिंह भारत के संवैधानिक ढांचे में व्यक्तिगत स्वतंत्रता, धर्म की आज़ादी और समानता के सिद्धांतों को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है, लेकिन जब इन मूल अधिकारों को राज्य द्वारा पारित किसी क़ानून से चुनौती दी जाती है, तो यह न्यायपालिका के हस्तक्षेप की मांग करता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2020 में पारित विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल नई याचिका इसी पृष्ठभूमि का हिस्सा है। सामाजिक कार्यकर्ता रूपरेखा वर्मा द्वारा दायर याचिका पर शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जिससे इस पूरे मामले को एक…
✍🏻 प्रियंका सौरभ हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं जहाँ स्क्रीन पर दिखना असल में जीने से ज़्यादा जरूरी हो गया है। जहां ज़िंदगी कैमरे के फ्रेम में सिमट गई है, और इंसान का मूल्य उसके ‘लाइक’, ‘फॉलोवर’ और ‘व्यूज़’ से तय होता है। इसी डिजिटल होड़ में स्त्रियों की अभिव्यक्ति भी एक अजीब मोड़ पर आ खड़ी हुई है — जहां रील बनाना कोई बुरा काम नहीं, लेकिन रील के बहाने स्त्री की गरिमा और उसकी सामाजिक छवि का बेशर्म चीरहरण किया जा रहा है। जिम, मॉल, सड़क, बाथरूम और बेडरूम—हर कोना अब कंटेंट स्टूडियो बन चुका…
अजय कुमार,वरिष्ठ पत्रकार भारतीय जनता पार्टी में उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कई महीनों से चल रहा मंथन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में पार्टी को मिले अपेक्षाकृत कमजोर जनादेश के बाद संगठन के पुनर्गठन की जरूरत महसूस की जा रही है। राज्य में अब तक भूपेंद्र चौधरी के बाद किसी नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो सकी है, और इस विलंब को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में सवाल भी उठने लगे हैं। इस बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की बढ़ती सक्रियता, दिल्ली में लगातार शीर्ष नेताओं…
