Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहेब ने ईडी भेज दी,ED की कार्रवाई के बीच भूपेश बघेल विधानसभा रवाना, बेटा चैतन्य बघेल ED हिरासत में
    Breaking News Business Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    साहेब ने ईडी भेज दी,ED की कार्रवाई के बीच भूपेश बघेल विधानसभा रवाना, बेटा चैतन्य बघेल ED हिरासत में

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो: कमाल अहमद

    ईडी की यह कार्रवाई एक कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई। पूर्व मुख्यमंत्री एक्स पर लिखा कि विधानसभा में अडानी समूह द्वारा पेड़ कटाई के मुद्दे को उठाने से रोकने के लिए किया गया।

    रायपुर:- छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई वाले घर पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा है। ईडी ने ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कथित शराब घोटाले से जुड़े एक मामले में की है। भूपेश बघेल के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।

    विधानसभा के लिए भूपेश बघेल रवाना
    वहीं नाराज समर्थकों ने बैरिकेडिंग को हटाने की मांग की। साथ ही समर्थकों ने बैरिकेडिंग को गिराया। बता दें कि आज सुबह से ईडी की टीम भूपेश बघेल के निजी निवास पर मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा के लिए रवाना हो गए हैं। ईडी की कार्रवाई के बीच पूर्व मुख्यमंत्री रायपुर के लिए अपने निजी निवास से रवाना हुए हैं।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी देते हुए लिखा कि ईडी आ गई है। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ईडी भेज दी है।

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ED हिरासत में लिए गए

    चैतन्य बघेल ED हिरासत में लिए गए है। ED टीम उन्हें रायपुर लेकर आ रही है। चैतन्य बघेल को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश बघेल के भिलाई 3 आवास के बाहर जमा हुए हैं। साथ ही भूपेश बघेल के भिलाई तीन बंगले के सामने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ED की टीम ने दबिश दी है। ED की टीम पूर्व सीएम बघेल के भिलाई स्थित निवास पर पहुंची है और घर में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी तीन गाड़ियों में भूपेश बघेल के आवास पर पहुंचे और भारी संख्या में सुरक्षा जवानों की भी तैनाती की गई है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। वहीं, ईडी की कार्रवाई को लेकर भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि ”जन्मदिन का जैसा तोहफ़ा मोदी और शाह जी देते हैं वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता। मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी। और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है। इन तोहफ़ों का धन्यवाद। ताउम्र याद रहेगा।

    पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागडेहरी थाना भवन का विधानसभाध्यक्ष कल करेंगे भव्य उद्घाटन – कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
    Next Article पूर्वी सिंहभूम में आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए लॉटरी प्रक्रिया संपन्न  697 आवेदनों में से 192 सीटों पर चयन, 28 स्कूलों में पारदर्शी लॉटरी

    Related Posts

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

    जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, कार्य में पारदर्शिता पर जोर

    जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

    बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.