Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
    Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    Nikunj GuptaBy Nikunj GuptaJune 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    262 चयनित अभ्यर्थियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, 262 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची: झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में 262 चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की उपस्थिति में आयोजित समारोह में 56 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, 151 विशेषज्ञ चिकित्सक, 29 सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर तथा 26 फाइनेंस मैनेजर को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकारी सेवा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने नव नियुक्त कर्मियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर बेहतर परिणाम देने होंगे।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार नियुक्तियां कर रही है। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से अस्पतालों में मानव संसाधन की कमी काफी हद तक दूर होगी और आम जनता को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

    262 चयनित अभ्यर्थियों

    नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

    सरकार की इस पहल को राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे अस्पतालों में विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है।

    अधिक जानकारी के लिए देखें: Health care Wikipedia

    [INTERNAL_LINK_HOLDER]

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना
    Next Article केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    Related Posts

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    October 5, 2026

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    October 5, 2026

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    विश्व शिक्षक दिवस- 5 अक्टूबर 2026

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.