हाल ही में सामने आई चौंकाने वाली ख़बरों ने पूरे देश को चिंता और बेचैनी में डाल दिया है। जीवनरक्षक और सामान्य उपयोग की अनेक दवाइयां गुणवत्ता के निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतर रही हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा जारी ड्रग अलर्ट में हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मिर्गी, संक्रमण, विटामिन सप्लीमेंट और कफ सिरप जैसी आम उपयोग की दवाएं भी शामिल थीं, जिनके नमूने फेल पाए गए। यह कोई सामान्य प्रशासनिक त्रुटि नहीं, बल्कि मानव जीवन के साथ किया जा रहा एक खतरनाक खिलवाड़ है, जिसने देश की स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा…
