व्यवसायिक प्रयोग वाले वाहनों में अनिवार्य रूप से हो पीला नंबर प्लेट; सुनिश्चित करें अधिकारी राष्ट्र संवाद सं आज दिनांक 21.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। _*विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा, दिए गए अहम दिशा निर्देश*_ बैठक में समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, ट्रिपल राइडिंग रोकने, मोडिफाइड व्हीकल, सीट बेल्ट एवं हेलमेट, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का…
Author: Nizam Khan
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न आज दिनांक 21.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा के अलावा मंडल कारा के नए जेल निर्माण स्थल पाथरचपड़ा हेतु जलापूर्ति के निमित्त प्राक्कलन, कारा की सुरक्षा, कारा में संसीमित बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी…
दिनेश यादव ने भाजपा पर लगाया अनाप-शनाप बयानबाजी का आरोप राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले के राजद के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वे जामताड़ा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के विकास कार्यों को देखकर घबरा गई है और इस कारण अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है। दिनेश यादव ने कहा कि मंत्री के पुत्र अस्पताल में मरीजों की मदद करने जाते हैं तो उन्हें रिल बनाने वाले मंत्री का पुत्र बताकर बयानबाजी की जा रही है, जो कि गलत है। दिनेश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि पिछले 18 वर्षों…
जामताड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइबर अपराधी दिनेश मंडल गिरफ्तार, मोबाइल-सिम-आधार कार्ड समेत कई सबूत बरामद निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: साइबर अपराध के गढ़ माने जाने वाले जामताड़ा जिले से एक बार फिर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना अंतर्गत ग्राम कालाझरिया स्थित सामुकपोखर जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे छापामारी कर एक कुख्यात साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें पु०अ०नि० हीरालाल महतो,…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद ने कल्याण अस्पताल कुंजबोना का किया औचक निरीक्षण आज दिनांक 19.07.2025 को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने कल्याण अस्पताल कुंजबोना का औचक निरीक्षण कर अपस्ताल परिसर में साफ सफाई, पेयजल एवं शौचालय की स्थिति, मरीजों के लिए उपलब्ध बेड की सुविधा के अलावा अस्पताल की अन्य सुविधाओं, डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ को बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर की नियमित साफ सफाई…
उपायुक्त सह जिला रजिस्ट्रार (जन्म – मृत्यु), जामताड़ा रवि आनंद अनाधिकृत वेबसाईट के द्वारा निर्गत होने वाले फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर रोक लगाने हेतु सभी बीडीओ सहित संबंधित अधिकारियों से पत्राचार कर दिया आवश्यक कार्रवाई हेतु दिए गए जरूरी दिशा निर्देश भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा विकसित सीआरएस पोर्टल dc.crsorgi.gov.in ही है आधिकारिक वेबसाइट – उपायुक्त अपने क्षेत्राधिकार में अवस्थित इंटरनेट साइबर कैफे/डिजिटल सुविधा/प्रज्ञा केंद्र आदि का नियमित रूप से औचक निरीक्षण कर फर्जी तरीके से निर्गत प्रमाण पत्रों को रोकने के लिए करें आवश्यक कार्रवाई – उपायुक्त उपायुक्त सह जिला रजिस्ट्रार (जन्म – मृत्यु), जामताड़ा श्री…
राष्ट्र संवाद संवाददाता,संजय कुमार धीरज साहिबगंज : जिले के बोरियो प्रखंड मुख्यालय स्थित बोरियो संथाली पंचायत सचिवालय में गुरुवार को पंचायत दिवस के मौके पर 10:51 बजे मुख्य द्वार पर ताला लटक रहा था और सभी कर्मचारी नदारद मिले। कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीणों को परेशानी हुई। जबकि पंचायत विचपुरा में ताला खुला मिला, लेकिन पंचायत सचिव और रोजगार सेवक मौजूद नहीं मिले। वहीं मोती पहाड़ी पंचायत सचिवालय में भी 11:30 बजे तक मुख्य द्वार पर ताला लटकता पाया गया और सभी कर्मचारी नदारद रहे। पंचायत सचिव और रोजगार सेवक की अनुपस्थिति से ग्रामीणों को समय पर सेवाएं नहीं…
राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद भिलाई: छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में ईडी की टीम ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा. ईडी ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है. इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ED का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई. पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, ED के खिलाफ कल प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पूर्व…
राष्ट्र संवाद संवाददाता, साहिबगंज : गुरुवार की देर रात मालदा रेलखंड अंतर्गत तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर बरहरवा के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में अहम सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया, जिसमें दो नाबालिग बालिकाओं को संदिग्ध परिस्थिति में रेस्क्यू किया गया। अभियान रात्रि 22:00 से 23:30 बजे तक प्लेटफॉर्म संख्या एक के पश्चिमी छोर पर संचालित हुआ, जिसमें कांस्टेबल बबलू मुर्मू एवं अमरेश कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान में बाल संरक्षण संस्था “मंथन”, तीनपहाड़ की प्रतिनिधि सबनम प्रवीण का विशेष सहयोग रहा। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के दौरान टीम को प्लेटफार्म पर दो नाबालिग बालिकाएं संदिग्ध…
40 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से लगाई गुहार; उपायुक्त ने समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश उपायुक्त के निर्देश पर कई समस्याओं का ऑन स्पॉट हुआ समाधान आज दिनांक 18.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा कार्यालय के सभागार प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया। _*उपायुक्त ने 40 से अधिक लोगों की सुनी शिकायतें; त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को दिया निर्देश*_ आयोजित जनता दरबार में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त…
