40 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से लगाई गुहार; उपायुक्त ने समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
उपायुक्त के निर्देश पर कई समस्याओं का ऑन स्पॉट हुआ समाधान
आज दिनांक 18.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा कार्यालय के सभागार प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया।
_*उपायुक्त ने 40 से अधिक लोगों की सुनी शिकायतें; त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को दिया निर्देश*_
आयोजित जनता दरबार में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त से गुहार लगाई। उपायुक्त ने सभी आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी एवं शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
_*उपायुक्त की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई से कई समस्याओं के हुए ऑन स्पॉट समाधान*_
इस दौरान उपायुक्त के समक्ष अबुआ आवास, पेंशन, मईया सम्मान योजना, भूमि विवाद, अतिक्रमण, भू अर्जन से जुड़े मामले, पुलिस से जुड़े मामले, राशन कार्ड, मनरेगा के तहत पशुशेड, चौकीदार की मृत्यु होने के बाद पत्नी को पेंशन, रैयत का मुआवजा भुगतान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, शौचालय का लाभ सहित विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुई। उपायुक्त ने जनता दरबार में सभी लोगों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक बारी बारी से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
जनता दरबार में चौकीदार पद पर कार्यरत रहे व्यक्ति के पुत्र एवं विधवा पत्नी ने गुहार लगाते हुए कहा कि पेंशन की राशि नहीं मिल पाई है, कार्यालयों का चक्कर लगाकर थक हार कर आपके पास आए हैं, उपायुक्त ने उनकी समस्या को संज्ञान में लेते हुए तुरंत सामान्य शाखा कार्यालय के कर्मी को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। वहीं इसके अलावा मनरेगा पशु शेड के लिए आए फरियादी की समस्या सुनकर उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ को आवश्यक कार्रवाई को लेकर निर्देशित किया। वहीं जमीन अतिक्रमण एवं अन्य बिंदुओं पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
_*अपनी बहु के लिए विधवा पेंशन की फरियाद लेकर आए फरियादी की समस्या को उपायुक्त के निर्देश पर किया गया ऑन स्पॉट समाधान; जताया आभार*_
जनता दरबार में उपायुक्त के समक्ष एक फरियादी अपनी बहु के लिए विधवा पेंशन की मांग को लेकर गुहार लगाया, उपायुक्त ने उनके आवेदन पर संबंधित विभाग के कर्मी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त के निर्देश पर उक्त व्यक्ति की बहु का विधवा पेंशन को सारे दस्तावेज को जांच प्रक्रिया करते हुए ऑन स्पॉट समाधान कर पेंशन की स्वीकृति दी गई एवं बताया कि अगले महीने से उन्हें पेंशन की राशि मिलने लगेगी। उपायुक्त के द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से फरियादी ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते आभार जताया एवं उपायुक्त को धन्यवाद दिया।
_*जनता दरबार के माध्यम से अपनी शिकायतों को हमारे समक्ष लाएं- उपायुक्त*_
उपायुक्त ने कहा कि आज सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 40 से अधिक लोगों ने अपनी शिकायतें को हमारे समक्ष रखा। सभी समस्याओं को सुनते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान कर दिया गया। अपील कर उन्होंने कहा कि जनता दरबार में अपनी शिकायतों/समस्याओं को लेकर आएं, जिला प्रशासन आपकी समस्याओं को दूर करेगा।
*_उल्लेखनीय है कि_* प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है।

