उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के निर्देश पर जिला भू अर्जन कार्यालय के द्वारा समाहरणालय परिसर के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) परिसर में ड्रॉप बॉक्स अधिष्ठापित किया गया है, जिसमें रैयतों के भू अर्जन से जुड़े मामले यथा मुआवजा भुगतान, वाउचर जमा करने हेतु वाउचर एवं अन्य दस्तावेज संबंधित डाल सकेंगे
_*मुआवजा भुगतान प्राप्त करने हेतु आवश्यक कागजात :-*_
1. मुआवजा भुगतान का नोटिस
2. जमीन का खतियान
3. अद्यतन खजाना रसीद
4. आधार कार्ड
5. तीन कॉपी पासपोर्ट फोटो
6. बैंक पासबुक
7. शपथ पत्र नोटरी पब्लिक द्वारा
8. पहचान हेतु राजस्व ग्राम प्रधान / वार्ड सदस्य/मुखिया आदि के साथ उपस्थित रहना अनिवार्य है।


