उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में आज नगर निकाय, जामताड़ा एवं मिहिजाम के विकास कार्यों की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न
*विभिन्न बिंदुओं पर दिए गए अहम दिशा निर्देश*_
आज दिनांक 18.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम के विकास कार्यों का मासिक समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया। बैठक में नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों, संचालित योजनाओं, राजस्व संग्रहण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पीएम आवास योजना शहरी सहित विभिन्न बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा की किया गया।
बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी चालू वित्तीय वर्ष में ली गई योजनाओं, पूर्ण योजनाओं, लंबित योजनाओं आदि की जानकारी ली। कहा कि जितनी भी योजनाओं संचालित है उसे जल्द से जल्द पूर्ण करें। वहीं राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस एवं अन्य का वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत राजस्व संग्रहण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखने में नगर वासियों में अवेयरनेस फैलाएं, पब्लिक प्लेस पर गंदगी न फैलें, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं, पर्यावरण दूषित होने वाले कारकों पर ध्यान दें। अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करें एवं उनसे जुर्माना वसूल करें। वहीं उन्होंने कहा कि सभी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त रखें।
_*इस मौके पर*_ कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद मिहिजाम श्री राजीव कुमार मिश्र, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा श्री दानिश हुसैन सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
*===================*
*”शादी से दहेज हटाएं, बहु नहीं बेटी घर लाएं।”*
*===================*
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
*टीम पीआरडी जामताड़ा*

