रामाधिन बगान में नाला अधूरा, 15 दिन में समाधान नहीं तो होगा उग्र आंदोलन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
18जुलाई, जमशेदपुर :– टेल्को थानांतर्गत रामाधिन बगान के मुख्य नाला को अर्धनिर्मित हाल पर छोड़ दिया गया है जिस वजह से नाले का पानी का जमाव खेल मैदान में हो गया है,क्षेत्र में गंदगी, मक्खी–मच्छर आदि का प्रकोप बढ़ गया है.इसी क्रम में आज स्थानीय लोग एवं जनसेवा के साथ जिला उपायुक्त को उपर्युक्त विषय की सुचना देकर याशीघ्र बनवाने की मांग किये,

साथ ही जन सेवा के संयोजक अमरेश कुमार नें कहा की यदि 15 दिनों के भीतर यदि प्रशासन द्वारा नाले को बनाने की दिशा में पहल नहीं करती है तो जन सेवा के सदस्य स्थानिया बस्तीवासियों के साथ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे


