Author: Dhiraj Kumar

“झारखंड में ई-मोबिलिटी की नई उड़ान: राँची में विक्ट्री इंटरनेशनल फैक्ट्री आउटलेट का भव्य शुभारंभ” राष्ट्र संवाद संवाददाता राँची: झारखंड की राजधानी राँची में ई-वाहनों के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत हुई। राँची के रातू रोड स्थित कमरे में विक्ट्री इंटरनेशनल का पहला फैक्ट्री आउटलेट सोमवार को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और भारत सरकार के पूर्व गृह मंत्री सुबोध कांत सहाय ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। आउटलेट के डायरेक्टर शिवेंद्र अनुराग ने…

Read More

रेलवे द्वारा पार्किंग शुल्क बढाने पर जनहित में काँग्रेस का स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता टाटानगर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग में रेलवे द्वारा पार्किंग शुल्क बढ़ाये जाने पर विरोध में कांग्रेस पार्टी जनहित में जोरदार ढंग से प्रदर्शन कर आवाज उठाने का कार्य जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल स्टेशन डायरेक्टर के माध्यम से महाप्रबंधक द. पूर्व रेलवे, गार्डेनरीच के नाम से मांग पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पार्किंग शुल्क के नाम…

Read More

“शिक्षा मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, आंदोलन को साजिश बताना छात्रों का अपमान : AIDSO” राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/रांची : झारखंड में इंटरमीडिएट नामांकन को लेकर उपजे संकट पर छात्रों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में चल रहे छात्र आंदोलनों को लेकर शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए बयान—जिसमें उन्होंने इसे विपक्ष की साजिश और दिल्ली जाकर आंदोलन करने की सलाह दी—पर अब तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) की झारखंड इकाई ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और छात्रों का अपमान करार दिया है। AIDSO के प्रदेश सचिव सोहन महतो ने…

Read More

“मेडिएशन फॉर नेशन अभियान को सफल बनाने के लिए डालसा सचिव ने मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक” राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार चल रहे मेडिएशन फॉर नेशन अभियान को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर के सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने न्याय सदन सभागार में सभी मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि यह 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चलेगा। अभियान के तहत वैवाहिक, सड़क दुर्घटना, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक, उपभोक्ता, ऋण वसूली, बटवारा, भू-अर्जन आदि वादों का निपटारा मध्यस्थता के माध्यम…

Read More

भारत के विधि और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से मिले.राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से दिल्ली में उनके निवास पर भेट की और झारखंड के अधिवक्ताओं की कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया l श्री शुक्ल ने विधि और न्याय मंत्री से झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की जहा मांग की वही झारखंड में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए निधि आवंटन की भी मांग भी की श्री शुक्ल झारखंड में जिला और…

Read More

एनएच 33 पर यात्री बस पलटी, दर्जन भर यात्री घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता ओडिशा से रांची जा रही महालक्ष्मी बस गुरुवार तड़के एनएच 33 पर भिलाई पहाड़ी के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। घटना के बाद यात्रियों के बीच चीख–पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार महालक्ष्मी बस ओडिशा से रांची की ओर जा रही थी। एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। संभवतः चालक की आंख लग गई…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख ₹1 के नोट को पुनः प्रचलन में लाने हेतु किया अनुरोध राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख ₹1 के नोट को पुनः प्रचलन में लाने हेतु किया अनुरोध करते हुए बताया कि ₹1 का नोट न केवल आर्थिक दृष्टिकोण से, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यद्यपि ₹1 का सिक्का अब भी चलन में है, परंतु ₹1 के नोट का महत्व मात्र एक मुद्रा तक सीमित नहीं है। सनातन धर्म की…

Read More

संस्कार भारती द्वारा गुरुपूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कार भारती की ओर से गुरुपूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में किया गया। इस अवसर पर गुरु के रूप में साहित्य में छन्द विधा की गुरु श्रीमती प्रतिभा प्रसादजी को “पद्म श्री बाबा योगेन्द्र नाथ स्मृति गुरु सम्मान “से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोषाध्यक्ष श्री नीलाम्बर चौधरी के ध्येय गीत और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रागिनी भूषण ने सभी का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए और…

Read More

बरसात में भी डटे रहेंगे ट्रैफिक सिपाही जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस को वितरित किए गए 200 बरसाती, SSP ने बढ़ाया हौसला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानसून की सक्रियता के बीच ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जमशेदपुर जिला पुलिस ने सराहनीय पहल की है। बुधवार को सीनियर एसपी कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के तहत जिले भर के ट्रैफिक सिपाहियों और अधिकारियों के बीच करीब 200 बरसातियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सीनियर एसपी पीयूष पांडे ने स्वयं ट्रैफिक कर्मियों को रेनकोट प्रदान करते हुए उन्हें आने वाले दिनों में जिम्मेदारी और सतर्कता से ड्यूटी निभाने…

Read More

एसडीओ ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक,निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर दी गई आवश्यक दिशा-निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम गौतम कुमार की अध्यक्षता में 48-जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित रहे। एसडीओ ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे शीघ्र अपने-अपने बीएलए की सूची उपलब्ध कराएं, जिससे आगामी निर्वाचन प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से संचालित की जा सकें। बैठक में जिओ-फेंसिंग नक्शे की जानकारी साझा की गई और…

Read More