फ्रेंडशिप डे पर जुबली पार्क में युवाओं की भीड़, “फ्रेंडशिप ट्री” बना आकर्षण का केंद्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर – अगस्त के पहले रविवार को मनाए जाने वाले फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर का जुबली पार्क उत्सव रंग में रंगा नजर आया। रविवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा यहां जुटे और दोस्तों संग जश्न मनाया।

पार्क में मौजूद एक विशेष पेड़, जिसे लोग “फ्रेंडशिप ट्री” कहते हैं, आकर्षण का केंद्र रहा। परंपरा के अनुसार, इस पेड़ पर दोस्त अपने नाम लिखते या फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं, जिससे दोस्ती सात जन्मों तक अमिट मानी जाती है।

दिनभर पार्क में केक काटने, फोटो सेशन और डांस का माहौल रहा। पर्यावरण प्रेमियों की चिंताओं को देखते हुए अब कई युवा पेड़ की छाल पर नाम लिखने के बजाय रंगीन रिबन और बैंड्स बांधकर अपनी दोस्ती का इज़हार कर रहे हैं।


