राजद महानगर कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती पर बनी रणनीति
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर – राष्ट्रीय जनता दल (राजद) महानगर कमेटी की अहम बैठक रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर जिला अध्यक्ष रमेश राय ने की।

रमेश राय ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के संगठन विस्तार और मजबूती पर चर्चा करना था। पार्टी छोड़कर गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को वापस लाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैठक में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पार्टी को नई दिशा देने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।


