Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हर हर महादेव सेवा संघ रजत जयंती वर्ष – 2025 भजन संध्या के लिए जगमगा रहा ही कालीमाटी रोड , आज शाम शहर झूमेगा मनोज तिवारी के भजनों पर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हर हर महादेव सेवा संघ रजत जयंती वर्ष – 2025 भजन संध्या के लिए जगमगा रहा ही कालीमाटी रोड , आज शाम शहर झूमेगा मनोज तिवारी के भजनों पर

    Aman KumarBy Aman KumarAugust 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हर हर महादेव सेवा संघ रजत जयंती वर्ष – 2025 भजन संध्या के लिए जगमगा रहा ही कालीमाटी रोड , आज शाम शहर झूमेगा मनोज तिवारी के भजनों पर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 3 अगस्त: श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर 4 अगस्त (सोमवार) की शाम 6 बजे से साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होने वाली 25वीं भव्य भजन संध्या की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। हर हर महादेव सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

     

    यह निरीक्षण संघ के संस्थापक अध्यक्ष श्री अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पंडाल, भंडारा, सुरक्षा, स्वागत, साउंड और प्रकाश व्यवस्था सहित समस्त बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। इस रजत जयंती समारोह में भजन सम्राट श्री मनोज तिवारी की उपस्थिति और उनकी संगीतमय प्रस्तुति इस भक्ति संध्या को विशेष बनाएगी। उनके भजनों की गूंज से सारा शहर भक्ति में लीन होगा।

    हज़ारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर वाटरप्रूफ विशाल पंडाल, भोग प्रसाद, चाय-पानी, तथा शरबत की उत्तम व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।  पूरी कालीमाटी रोड को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालु वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर सकें।  आयोजन को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु सैकड़ों स्वयंसेवक (वॉलंटियर्स) तैनात रहेंगे, जो श्रद्धालुओं के स्वागत और व्यवस्था में सक्रिय योगदान देंगे।

    संघ ने समस्त श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने की अपील करते हुए अनुरोध किया है कि वे इस पावन अवसर पर भगवान शिव की आराधना में सहभागी बनें और रजत जयंती भजन संध्या को ऐतिहासिक बनाएँ।

    आज शाम शहर झूमेगा मनोज तिवारी के भजनों पर हर हर महादेव सेवा संघ रजत जयंती वर्ष - 2025 भजन संध्या के लिए जगमगा रहा ही कालीमाटी रोड
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, झामुमो–कांग्रेस ने की सौदेबाजी, संघर्ष किया आजसू ने: प्रवीण प्रभाकर
    Next Article अमेरिका के साथ संबंधों में नई जटिलता के बीच भारत को संयम रखने की जरूरत

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.