शिबू सोरेन और मंत्री रामदास सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना में झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर रविवार को जमशेदपुर के सोनारी काली मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में झामुमो के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ हवन कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं…
Author: Aman Kumar
आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम को सिल्वर मेडल, टाउन हॉल में सम्मान समारोह आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान’ में पूर्वी सिंहभूम जिला एवं मुसाबनी प्रखंड को 5 सूचकों में सैचुरेशन हासिल करने पर सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिले को गर्भवती एवं धात्री माताओं में पोषाहार वितरण, सॉयल हेल्थ कार्ड, बच्चों का टीकाकरण, माध्यमिक विद्यालयों में विद्युतीकरण और एक माह के भीतर पुस्तकों की उपलब्धता में सैचुरेशन पर…
नीमडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, जावा महुआ नष्ट, एन्टी क्राइम चेकिंग में बिना नंबर बाइक जब्त राष्ट्र संवाद संवाददाता नीमडीह, 31 जुलाई 2025 – नीमडीह थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की। अभियान के तहत ग्राम मुरु में नदी किनारे स्थित एक महुआ शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया तथा लगभग 50 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब भट्टी के संचालक की पहचान कर उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा…
बाराद्वारी सड़क की बदहाली पर विधायक पूर्णिमा साहू का फूटा गुस्सा, 7 अगस्त तक सुसज्जित डिवाइडर निर्माण का दिया अल्टीमेटम, स्थिति नहीं सुधरने पर आंदोलन की दी चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को बाराद्वारी स्थित श्रेष्ठम से जानकी भवन तक की मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति और बीच सड़क पर बांस-बल्ली से बनाए गए अस्थायी डिवाइडर को लेकर सड़क पर उतरकर निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की बदहाली और ट्रैफिक व्यवस्था की लापरवाही पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन व टाटा स्टील यूआईएसएल को दो टूक चेतावनी दी और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन पर विरोध मामले में कांग्रेस नेता नट्टू झा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइँया समेत अन्य 9 साल बाद हुए बरी राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन पर विरोध करने वाले कांग्रेस के नेता रविंद्र झा उर्फ नट्टू झा ,पूर्व मंत्री दुलाल भुइँया, मनोज सिंह, गुरमीत सिंह समेत अन्य को चाईबासा एमपी- एमएलए विशेष कोर्ट द्वारा बरी कर दिया गया है. मामला वर्ष 2016 का है जब 24 अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर आगमन हुआ था, इसे लेकर विपक्षी दल कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा स्थानीय नीति का विरोध…
‘भारतीय अर्थव्यवस्था मर चुकी है, खुशी है कि ट्रम्प ने सच कहा’: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला राष्ट्र संवाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोड़कर हर कोई जानता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था “मृत” है, क्योंकि उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने देश की आर्थिक, रक्षा और विदेश नीतियों को नष्ट कर दिया है। संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता ने यह भी दावा किया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता होगा और…
झारखंड के रहने वाले 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों का पूर्णिमा नेत्रालय में हो रहा है फेको सर्जरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से जांच शिविर का आयोजन आनंद मार्ग जागृति में किया गया था । 25 लोगों के आंखों का जांच हुआ जिसमें 4 मोतियाबिंद रोगियों फेको निशुल्क सर्जरी के लिए पूर्णिमा नेत्रालय भेजा गया ।कल 1 अगस्त को होगा निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण। आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही है। लगभग 50 पौधे…
तुलसी भवन में निबंध व भाषण प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, माधुरी कुमारी शर्मा और नित्या प्रथम स्थान पर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन और तुलसी भवन संस्थान द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। निबंध प्रतियोगिता (महाविद्यालय स्तर): प्रथम स्थान – माधुरी कुमारी शर्मा (जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज), द्वितीय – गीता कुमारी (ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन), तृतीय – कुमारी निशा (जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी), रुपा कुमारी (डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन)। प्रोत्साहन – शुभम कुमार (अरका जैन यूनिवर्सिटी), श्रुति कुमारी (जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज)। निबंध प्रतियोगिता (विद्यालय स्तर):…
नगर निकाय चुनाव से पहले ट्रिपल टेस्ट जांच के लिए झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम जमशेदपुर पहुंची राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम गुरुवार को ओबीसी आरक्षण के लिए किए जा रहे ट्रिपल टेस्ट की समीक्षा हेतु जमशेदपुर पहुंची। आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव के नेतृत्व में टीम ने सर्किट हाउस में जिले के वरीय अधिकारियों और नगर निकाय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर निकायों की स्थिति, ओबीसी मतदाताओं की संख्या और जातिगत स्थिति पर चर्चा की गई। टीम वार्डों में जाकर वोटर लिस्ट में दर्ज नाम, पिता या पति…
ग्रेजुएशन पास छात्रों के साथ अन्याय बंद करे कोल्हान विश्वविद्यालय : युवा जदयू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा ग्रेजुएशन पास छात्रों के लंबित GE-1 और GE-2 विषयों की परीक्षा आयोजित न करने को लेकर युवा जदयू ने कड़ा विरोध जताया है। युवा जदयू नेता हेमंत पाठक के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य का घेराव कर अपनी समस्याएं रखीं। नेताओं का कहना है कि सत्र 2017-20 से लेकर 2021-24 तक की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों की 4 विषयों की परीक्षा विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण नहीं कराई गई। अब विश्वविद्यालय ने देर से परीक्षा आयोजित करने का फैसला…
