Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाराद्वारी सड़क की बदहाली पर विधायक पूर्णिमा साहू का फूटा गुस्सा, 7 अगस्त तक सुसज्जित डिवाइडर निर्माण का दिया अल्टीमेटम, स्थिति नहीं सुधरने पर आंदोलन की दी चेतावनी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बाराद्वारी सड़क की बदहाली पर विधायक पूर्णिमा साहू का फूटा गुस्सा, 7 अगस्त तक सुसज्जित डिवाइडर निर्माण का दिया अल्टीमेटम, स्थिति नहीं सुधरने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाराद्वारी सड़क की बदहाली पर विधायक पूर्णिमा साहू का फूटा गुस्सा, 7 अगस्त तक सुसज्जित डिवाइडर निर्माण का दिया अल्टीमेटम, स्थिति नहीं सुधरने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को बाराद्वारी स्थित श्रेष्ठम से जानकी भवन तक की मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति और बीच सड़क पर बांस-बल्ली से बनाए गए अस्थायी डिवाइडर को लेकर सड़क पर उतरकर निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की बदहाली और ट्रैफिक व्यवस्था की लापरवाही पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन व टाटा स्टील यूआईएसएल को दो टूक चेतावनी दी और कहा कि 7 अगस्त तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो 8 अगस्त को वे स्वयं आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगी।

    निरीक्षण के दौरान टाटा स्टील यूआईएसएल रोड डिवीजन के हेड, साकची ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और सीतारामडेरा थाना की पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी। मौके पर ही विधायक पूर्णिमा साहू ने टेलीफोन पर टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम और ट्रैफिक डीएसपी से बात की और स्पष्ट शब्दों में कहा कि इसमें अब और समय नहीं दिया जा सकता है। विधायक ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे पहले भी जिले के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और टाटा स्टील प्रबंधन को लिखित रूप से अवगत करा चुकी हैं। सड़क निर्माण के लिए टाटा स्टील यूआईएसल से वार्ता भी हुई, लेकिन बारिश की बात बताकर देरी की जा रही है।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 7 अगस्त तक बांस-बल्ली से बना अस्थायी डिवाइडर हटाकर, सुसज्जित और स्थायी डिवाइडर बनना चाहिए। साथ ही सड़क पर बने गहरे गड्ढों की मरम्मत, टूटे नालों की सफाई एवं समतलीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाए। कहा कि विधानसभा सत्र के समाप्त होने पर

    8 अगस्त को दोबारा निरीक्षण करने आएंगी और अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे स्वयं सड़क पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।  इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, रंजीत सिंह, अमित अग्रवाल, अरुण मिश्रा, मुरारी गोयल, मिथिलेश साव, दिलीप पासवान व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    7 अगस्त तक सुसज्जित डिवाइडर निर्माण का दिया अल्टीमेटम बाराद्वारी सड़क की बदहाली पर विधायक पूर्णिमा साहू का फूटा गुस्सा स्थिति नहीं सुधरने पर आंदोलन की दी चेतावनी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन पर विरोध मामले में कांग्रेस नेता नट्टू झा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइँया समेत अन्य 9 साल बाद हुए बरी
    Next Article विशेष संपादकीय: -भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव बेनकाब क्या मालेगांव फैसले के बाद कांग्रेस साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से माफी मांगेगी?

    Related Posts

    हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

    February 9, 2026

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    February 9, 2026

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    February 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन 

    मानगो मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन, सादगी और सेवा-भाव ने छुआ दिल

    मानगो मेयर चुनाव: एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

    न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से 1 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

    पत्रकार ब्रिज तिवारी की बेटी अनुष्का ने 18वें जन्मदिन पर किया रक्तदान, दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

    क्षत्रीय संघ गम्हरिया के अध्यक्ष संतोष सिंह का अंतिम संस्कार, अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.