Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विशेष संपादकीय: -भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव बेनकाब क्या मालेगांव फैसले के बाद कांग्रेस साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से माफी मांगेगी?
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां संवाद विशेष साहित्य हजारीबाग

    विशेष संपादकीय: -भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव बेनकाब क्या मालेगांव फैसले के बाद कांग्रेस साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से माफी मांगेगी?

    विशेष संपादकीय: -भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव बेनकाब क्या मालेगांव फैसले के बाद कांग्रेस साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से माफी मांगेगी?
    News DeskBy News DeskJuly 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विशेष संपादकीय: -भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव बेनकाब

    क्या मालेगांव फैसले के बाद कांग्रेस साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से माफी मांगेगी?

    *देवानंद सिंह*

    मालेगांव ब्लास्ट मामले में आए अदालत के फैसले ने एक बार फिर पुराने जख्मों को हरा कर दिया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जिस अमानवीय यातना को झेला, उसकी यादें आज भी राजनीति और न्याय प्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं। मालेगांव ब्लास्ट मामले में अदालत का फैसला भारतीय राजनीति के एक लंबे और विवादित अध्याय का अंत है। सभी आरोपियों के बरी होने से यह स्पष्ट हो गया कि वर्षों तक ‘भगवा आतंकवाद’ का जो नैरेटिव रचा गया, वह ठोस सबूतों पर नहीं बल्कि राजनीतिक फायदे के लिए गढ़ी गई कहानी थी।

     


    यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी बेहद संवेदनशील रहा। आरोपियों ने डेढ़ दशक तक अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए संघर्ष किया, जबकि उन्हें मीडिया ट्रायल और राजनीतिक बयानबाजी ने पहले ही ‘दोषी’ करार दे दिया था। इस दौरान न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा नष्ट हुई बल्कि समाज में अविश्वास और विभाजन भी गहराया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उन्हें बेल्ट से पीटा गया, कांटों पर लिटाया गया और वेंटिलेटर तक पहुंचा दिया गया। डॉक्टरों ने माना कि यह चोटें पुलिसिया मारपीट का नतीजा थीं। तमाम अत्याचारों के बावजूद साध्वी ने आरोप कबूलने से इनकार किया। अगर, वह दबाव में झुक जातीं, तो शायद ‘भगवा आतंकवाद’ का राजनीतिक नैरेटिव आज और भी गहरा होता।

     

    *न्याय और माफी की आवश्यकता*

    अब जबकि अदालत ने आरोपियों को बरी कर दिया है, यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या कांग्रेस साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगेगी?
    क्या उन अधिकारियों पर कार्रवाई होगी जिन्होंने सत्ता के दबाव में निर्दोषों पर अत्याचार किए? क्या राजनीतिक दल भविष्य में ऐसे ‘नैरेटिव’ गढ़ने से बचेंगे जो समाज को विभाजित करते हैं?

    बहरहाल, न्याय केवल अदालत में बरी होने से पूरा नहीं होता। न्याय की सच्ची जीत तभी होगी जब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जैसे पीड़ितों का सम्मान बहाल हो।

     


    मालेगांव केस का फैसला भारतीय राजनीति और न्याय व्यवस्था के लिए चेतावनी है कि सत्ता के लिए निर्दोषों की बलि देना न केवल लोकतंत्र के लिए खतरनाक है, बल्कि यह समाज की आत्मा पर भी गहरा आघात है। अब समय आ गया है कि कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल आत्ममंथन करें और पीड़ितों से माफी मांगते हुए ऐसी गलतियों को दोहराने से बचने का संकल्प लें।

     

    अदालत का यह फैसला न्यायपालिका की ताकत और निष्पक्षता का प्रतीक है। यह संदेश भी देता है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और किसी खास विचारधारा या समुदाय को बिना ठोस सबूतों के आतंकवाद से जोड़ना न केवल न्याय के साथ खिलवाड़ है बल्कि देश की सामाजिक एकता को भी चोट पहुंचाता है।

    *मालेगांव ब्लास्ट केस पर एक नज़र*

     

    *सितंबर 2008:* मालेगांव में बम धमाका, 6 लोगों की मौत, दर्जनों घायल।

    *2008–2009:* साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कर्नल पुरोहित सहित कई गिरफ्तार।

    *2010:* तत्कालीन सरकार और कुछ राजनीतिक दलों ने ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द का इस्तेमाल किया।

    *2016:* एनआईए ने चार्जशीट में कई आरोपियों को क्लीन चिट दी।

    *2025:* विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को बरी किया।

    *अदालत ने कहा “मामले में आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं।”*

    विशेष संपादकीय: -भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव बेनकाब क्या मालेगांव फैसले के बाद कांग्रेस साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से माफी मांगेगी?
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाराद्वारी सड़क की बदहाली पर विधायक पूर्णिमा साहू का फूटा गुस्सा, 7 अगस्त तक सुसज्जित डिवाइडर निर्माण का दिया अल्टीमेटम, स्थिति नहीं सुधरने पर आंदोलन की दी चेतावनी
    Next Article नीमडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, जावा महुआ नष्ट, एन्टी क्राइम चेकिंग में बिना नंबर बाइक जब्त

    Related Posts

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    May 27, 2026

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.