नीमडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, जावा महुआ नष्ट, एन्टी क्राइम चेकिंग में बिना नंबर बाइक जब्त
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नीमडीह, 31 जुलाई 2025 – नीमडीह थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की। अभियान के तहत ग्राम मुरु में नदी किनारे स्थित एक महुआ शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया तथा लगभग 50 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब भट्टी के संचालक की पहचान कर उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में ग्राम मुरु पुलिया के पास एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान भी चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त वाहन के संबंध में भी विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।



