झारखंड के रहने वाले 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों का पूर्णिमा नेत्रालय में हो रहा है फेको सर्जरी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से जांच शिविर का आयोजन आनंद मार्ग जागृति में किया गया था । 25 लोगों के आंखों का जांच हुआ जिसमें 4 मोतियाबिंद रोगियों फेको निशुल्क सर्जरी के लिए पूर्णिमा नेत्रालय भेजा गया ।कल 1 अगस्त को होगा निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण। आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही है। लगभग 50 पौधे का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया।

7 अगस्त बृहस्पतिवार को आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी के लिए जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया गया है।


