Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » व्यवसायिक प्रयोग वाले वाहनों में अनिवार्य रूप से हो पीला नंबर प्लेट; सुनिश्चित करें अधिकारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    व्यवसायिक प्रयोग वाले वाहनों में अनिवार्य रूप से हो पीला नंबर प्लेट; सुनिश्चित करें अधिकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    व्यवसायिक प्रयोग वाले वाहनों में अनिवार्य रूप से हो पीला नंबर प्लेट; सुनिश्चित करें अधिकारी

    राष्ट्र संवाद सं

    आज दिनांक 21.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    _*विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा, दिए गए अहम दिशा निर्देश*_

    बैठक में समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, ट्रिपल राइडिंग रोकने, मोडिफाइड व्हीकल, सीट बेल्ट एवं हेलमेट, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने, स्कूली बसों को जांच करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया।

    _*स्कूलों में जाकर बच्चों को करें जागरूक*_

    उपायुक्त ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति वृहत जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को जागरूक करने हेतु अभियान चलाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने नियमित वाहन जांच अभियान, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से अनुपालन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं उन्होंने आवश्यकतानुसार साइनेज एवं स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया। कहा कि फंड की कमी नहीं साइन बोर्ड लगवाएं। इसके अलावा सड़क किनारे उगे बड़ी बड़ी झाड़ियों को हटाने के साथ ही सड़कों पर अवैध अतिक्रमण को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। *उन्होंने लगातार बढ़ रहे वाहन दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए अंकुश लगाने* के लिए नियमित वाहन जांच के साथ साथ पुलिस पेट्रोलिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त कहीं भी सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता के लिए एम्बुलेंस आदि की सुलभ व्यवस्था सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने सभी व्यवसायिक वाहनों में पीला नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगवाने का निर्देश दियों। इसके अलावा एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए फ्लेक्स, साइनेज, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, कॉन्वेक्स मिरर आदि लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने सभी स्कूली बसों का नियमित रूप से फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण सहित अन्य बिंदुओं के अलावा बस रूट की जांच करें।

    _*हिट एंड रन से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन करें*_

    इसके अलावा उपायुक्त द्वारा आईआरएडी से संबंधित जिला अंतर्गत घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के पश्चात डीआरएम को घटित दुर्घटनाओं के डाटा को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने एवं समय पर पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया। इसके अलावा हिट एंड रन से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द सभी मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया।

    _*इन मामलों में हुई है कार्रवाई*_

    उपायुक्त के निर्देश पर डीटीओ, एमवीआई,पुलिस एवं सड़क सुरक्षा के टीम द्वारा ट्रिपल राइड, बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग, ओवर साइज आदि को लेकर कुल 1225 वाहनों का जांच किया गया, जिसमें 168 वाहनों से एमवी एक्ट के विभिन्न धाराओं में दंड राशि वसूल की गई है। वहीं जिला अंतर्गत सभी थानों में वाहन जांच की गई है, इसमें कुल 189 वाहनों से कुल 11 लाख 45 हजार 791 रुपए की वसूली की गई है। वहीं पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के 27 एवं बिना सीट बेल्ट के 07 वाहन चालकों से दंड शुल्क वसूली की गई है।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा.पु.से.), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार,अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहिर सालकर सहित सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में देशभक्ति का संदेश लेकर निकले कांवरिये, ब्रह्मोस मिसाइल से सजी काँवर बनी आकर्षण का केंद्र
    Next Article मेडिकल दुकानों में नियमित रूप से औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री को रोकने का निर्देश

    Related Posts

    टुसू मेला: सांसद बिद्युत बरण महतो ने तैयारियों का लिया जायजा

    January 20, 2026

    हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, पूर्व भाजपा नेता के घर जांच

    January 20, 2026

    DMM लाइब्रेरी पुस्तक दान अभियान – 417 पुस्तकों का सराहनीय योगदान

    January 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टुसू मेला: सांसद बिद्युत बरण महतो ने तैयारियों का लिया जायजा

    हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, पूर्व भाजपा नेता के घर जांच

    DMM लाइब्रेरी पुस्तक दान अभियान – 417 पुस्तकों का सराहनीय योगदान

    टाटा मोटर्स का बड़ा धमाका, एक साथ 17 नए मॉडल ट्रक लॉन्च, 10 का निर्माण जमशेदपुर में

    एसीसी ने बरही के ठेकेदार की दैनिक मजदूर से प्लेटिनम ठेकेदार तक की यात्रा का जश्न मनाया

    नितिन नवीन बने बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष 45 साल की उम्र में सबसे युवा अध्यक्ष, बिहार को पहली बार मिला शीर्ष नेतृत्व का सम्मान

    गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में एडवांस कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

    नेचर जी अचीवर्स कप सीजन-3 का आयोजन 24–25 जनवरी को

    सोनारी में जरूरतमंदों के बीच 100 कंबल वितरित, डॉ. जटाशंकर पांडेय ने की पहल

    झारखण्ड केवल खनिजों का निर्यातक नहीं, सतत और समावेशी विकास की ओर बढ़ रहा है: हेमन्त सोरेन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.