दिनेश यादव ने भाजपा पर लगाया अनाप-शनाप बयानबाजी का आरोप
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: जिले के राजद के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वे जामताड़ा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के विकास कार्यों को देखकर घबरा गई है और इस कारण अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है। दिनेश यादव ने कहा कि मंत्री के पुत्र अस्पताल में मरीजों की मदद करने जाते हैं तो उन्हें रिल बनाने वाले मंत्री का पुत्र बताकर बयानबाजी की जा रही है, जो कि गलत है।
दिनेश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि पिछले 18 वर्षों तक भाजपा सरकार में रही और राज्य का विकास नहीं कर पाई। आज जब हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड का विकास हो रहा है तो भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। जामताड़ा में मंत्री इरफान अंसारी विकास को बढ़ावा दे रहे हैं तो बीजेपी वाले को पच नहीं रहा है।
दिनेश यादव ने कहा कि ऐसी बयानबाजी करने से भाजपा वालों को बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्री का पुत्र अस्पताल में मरीजों की मदद करने जाता है तो यह उनकी नेक नीयत का प्रमाण है, न कि किसी रिल बनाने का उद्देश्य। दिनेश यादव ने भाजपा से मांग की है कि वे ऐसी बयानबाजी से बचें और राज्य के विकास में सहयोग करें।


