राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद दीपका:-शासकीय प्राथमिक शाला नागिन झोरकी,संकुल दीपका में आज दिनांक 17 जुलाई 2025 को एक गणवेश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड 1 के पार्षद श्री कमलेश जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर स्कूली बच्चों को निःशुल्क गणवेश वितरित किया।श्री जायसवाल जी ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए कहा। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों,प्रधान पाठक श्रीमती शशि राठौर, शिक्षक श्री प्यारेलाल सिंह कंवर और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गणवेश वितरण के इस अवसर पर शाला के…
Author: Nizam Khan
राष्ट्र संवाद संवाददाता :संजय कुमार धीरज साहिबगंज : बिहार के पूर्णिया जिले के रानीगंज पंचायत स्थित टेटगामा गांव में एक ही परिवार के पांच आदिवासियों की निर्मम हत्या के आलोक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर एक शिष्टमंडल ने पूर्णिया जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की व घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पीड़ित परिवार तथा स्थानीय ग्रामीणों से भी मामले की जानकारी ली। इसके अलावा प्रशासनिक पदाधिकारियों से उक्त मामले में अब तक की गई कार्रवाई से अवगत हुए। शिष्टमंडल में झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन, राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता: सिराज अंसारी जामताड़ा: आगामी 17 जुलाई को शहीद मदन पाण्डेय की शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आगमन नारायणपुर में होने जा रहा है, जहां शहीद मदन पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।इस निमित बुधवार को नारायणपुर में भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर स्वर्गीय मदन पाण्डेय के पुत्र से मिलकर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, जिला महामंत्री मितेश साह , जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल नारायनपुर पहुँचे। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि 17 जुलाई 1999…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला: एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बुधवार को अपने कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में थानावार अपराधों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, अपराधियों पर अंकुश और पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनवरी से जून तक दर्ज चोरी, डकैती और लूट के मामलों की विस्तार से समीक्षा की और जुलाई महीने में सावन को देखते हुए मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने, सड़क हादसों पर विशेष अभियान चलाने, तथा ब्राउन शुगर और मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। एसपी ने अवैध शराब के विरुद्ध…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका: प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के भारत सेवाश्रम संघ शवरनगर में शिक्षिका और प्रभारी रोबिन महाराज के बीच के मामला में ग्राम प्रधान शुशील शवर ने हम तीन शिक्षिका शकुंतला मारडी , मंजूरी मुंडा ,दीपा हेम्ब्रम को बदनाम और हमारी छवि को धुमिल करनें कि कोशिश कि गयी। हम पर जो आरोप लगाए गये है निराघार व बेबुनियाद हैं। अपनी गलतियों को छिपा कर रोबिन महाराज ने अभिभावक एवं ग्रामीणो को गुमराह किया है। जो भी हमारी शिक्षिका के ऊपर ग्रामीण अभिभावक बैठक कर आरोप लगा रहे हैं वो बेबुनियाद हैं। अभिभावक व ग्रामीणों को विश्वास दिलाते…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनी महाकुर ने कहा है कि मानपुर एवं धीरोल में डायरिया अभी नियंत्रण में है। दूषित जल कुआं का पानी पीने से डायरिया वहां फैला था। जैसा कि जांच रिपोर्ट है। डायरिया एक पाचन समस्या है। व्यक्ति को बार बार पतला पानी जैसा मल त्याग होता है। यह एक लक्षण है न कि स्वयं एक रोग। उन्होंने बताया कि सभी जगह पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। सहिया के द्वारा कुआं में भी ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव मात्रा के अनुसार दिया जा रहा है।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना चक्रधरपुर चक्रधरपुर: चक्रधरपुर से श्री श्री शीतला मंदिर कांवरिया संघ बुधवार को बाबाधाम के लिए रवाना हुए। काँवरिया संघ के अध्यक्ष विजय साव के नेतृत्व मे 150 बम रवाना हुए हनुमान मंदिर मे पुजारी लक्ष्मी कांत दुबे द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के बाद सुबह 10 बजे न्यू बस स्टैंड हनुमान मंदिर से सभी कांवरिया बाबा धाम के लिए रवाना हुए। गुरुवार को सभी कांवरिया सुल्तानगंज में पूजा अर्चना कर जल उठाकर पैदल बाबाधाम के लिए रवाना होंगे औऱ सोमवार को बाबाधाम में भोलेशंकर को जलाभिषेक करेंगे। उसके बाद कांवरियों का जत्था बासुकिनाथ, काशी विश्वनाथ, अयोध्या…
राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के माझी टोला, बैंक कॉलोनी में 12 जुलाई को हुए चोरी कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजू लोहार, रोहित दास, अंकित हेसा, वीरेन्द्र प्रसाद और मो. फारुक शामिल हैं। पीड़ित विपिन पाल की शिकायत पर दर्ज मामले की जांच के बाद थाना प्रभारी विनोद तिर्की के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया। बरामद सामानों में चांदी के गिलास-प्लेट, तांबे के दीपक-लोटा, पीतल की मूर्तियां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गैस बर्नर, पूजा की घंटी, एलुमीनियम की ओखली समेत कई घरेलू और पूजापाठ की…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। आयुष चिकित्सा विभाग की ओर से उमवि जगन्नाथपुर, गम्हरिया में प्रखंड स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पंचायत की प्रभारी मुखिया रिंटू देवी ने फीता काटकर किया। इस शिविर में करीब 170 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चित्कित्सीय परामर्श के अनुसार निशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई गई। चिकित्सको ने बताया कि जांच के दौरान हड्डी एवं जोड़ों में दर्द से ग्रसित अधिक मरीज पाए गए। इस मौके पर सीएचओ डॉ0 प्रभा रानी महतो ने बताया कि विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से पूरे जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में बारिश के बाद लगातार जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। दोपहर में आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर परिषद का गठन हुए वर्षों बीत गए हैं, लेकिन अब भी पानी की निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बारिश के बाद सड़कें तालाब बन जाती हैं जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। 15 सूत्री सदस्य मोहम्मद मोहसिन ने कहा, “नगर परिषद क्षेत्र में…
