राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद
दीपका:-शासकीय प्राथमिक शाला नागिन झोरकी,संकुल दीपका में आज दिनांक 17 जुलाई 2025 को एक गणवेश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड 1 के पार्षद श्री कमलेश जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर स्कूली बच्चों को निःशुल्क गणवेश वितरित किया।श्री जायसवाल जी ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए कहा।
कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों,प्रधान पाठक श्रीमती शशि राठौर, शिक्षक श्री प्यारेलाल सिंह कंवर और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गणवेश वितरण के इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक श्रीमती शशि राठौर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

