Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल में ₹56.60 लाख की गड़बड़ी, जांच की निष्पक्षता पर उठे सवाल
    Breaking News झारखंड

    यूसीआईएल में ₹56.60 लाख की गड़बड़ी, जांच की निष्पक्षता पर उठे सवाल

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सार्वजनिक क्षेत्र की सामरिक कंपनी यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) एक बार फिर वित्तीय घोटाले को लेकर विवादों में घिर गई है। कंपनी के पूर्व क्लर्क गोपीनाथ दास पर ₹56.60 लाख की अनियमितता का आरोप है, जिसकी जांच सीबीआई द्वारा की गई थी। मामला अब रांची स्थित विशेष अदालत में विचाराधीन है, जहां गवाहों की पेशी शुरू हो चुकी है।

    सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी ने वर्ष 2014 से 2019 के बीच फर्जी यात्रा भत्ता (₹29.14 लाख) और ओवरटाइम भुगतान (₹27.46 लाख) के जरिए कंपनी को नुकसान पहुंचाया। बिल उन कर्मचारियों के नाम पर लगाए गए जो उस अवधि में ड्यूटी पर नहीं थे।

    यह मामला वर्ष 2019 में दर्ज हुआ और गोपीनाथ दास को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। 2021 में उन्हें जमानत मिली। अब जांच इस ओर केंद्रित है कि यह चूक प्रशासनिक लापरवाही थी या सुनियोजित धोखाधड़ी।

    मामले का एक नया पहलू यह है कि आरोपी गोपीनाथ दास के बड़े भाई सुरोजित दास यूसीआईएल के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक के पर्सनल असिस्टेंट के पद पर पिछले 15 वर्षों से कार्यरत हैं, जबकि कंपनी में आमतौर पर अधिकारियों का 2-3 वर्ष में स्थानांतरण होता है। इससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं।

    सीबीआई व यूसीआईएल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सामाजिक संगठनों और यूनियनों ने मामले की स्वतंत्र जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे संस्थान में भाई-भतीजावाद और लंबी तैनाती संस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती है।

    पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशासकीय प्राथमिक शाला नागिन झोरकी में पार्षद कमलेश जायसवाल द्वारा गणवेश वितरण
    Next Article डीडीसी नागेंद्र पाशवान ने रसूनचोपा एवं गीतिलता में हो रहे प्लॉटिंग का किया जांच नियम के विरुद्ध प्लॉटिंग होने पर होगी कार्रवाई:: डीडीसी

    Related Posts

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    June 20, 2026

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.