Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीडीसी नागेंद्र पाशवान ने रसूनचोपा एवं गीतिलता में हो रहे प्लॉटिंग का किया जांच नियम के विरुद्ध प्लॉटिंग होने पर होगी कार्रवाई:: डीडीसी
    Breaking News झारखंड

    डीडीसी नागेंद्र पाशवान ने रसूनचोपा एवं गीतिलता में हो रहे प्लॉटिंग का किया जांच नियम के विरुद्ध प्लॉटिंग होने पर होगी कार्रवाई:: डीडीसी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हल्दीपोखर में आबुआ आवास जल्द पूरा करने का निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। जिला में बुधवार को दिशा की बैठक के उपरांत बिना नक्शा पास किए जमीन के प्लोटिंग पर रोक लगाने की मांग उठने के दूसरे दिन ही उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा गठित जांच टीम ने उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान की अगुवाई में पोटका प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान पदाधिकारियों की टीम रसूनचोपा में अपना घर प्रोजेक्ट तथा गितीलता में नंदन एलिट द्वारा जमीन प्लोटिंग कर बसाया जा रहे स्मार्ट सिटी कालोनी, रेस्टोरेंट, स्वीमिंगपूल, रहने के लिए क्वार्टर की स्थिति देखा। अपना घर प्रोजेक्ट स्थल पर संचालक अनुपस्थित थे। डीडीसी ने नंदन एलिट में उपस्थित महिला संचालक को सरकारी नियमानुसार जिला परिषद से नक्शा पास कराकर ही प्लोटिंग जमीन में निर्माण कराने का निर्देश दिया, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। डीडीसी ने हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत में निर्मित किए जा रहे 10-12अबुआ आवास देखा। उन्होंने लाभुकों से शीघ्र घर पुरा करने को कहा। उन्होंने रसूनचोपा पंचायत में मनरेगा योजना से स्वीकृत आम बागवानी तथा जिला परिषद से निर्माणाधीन हाता बस स्टैंड सह मार्केट कंपलेक्स का निरीक्षण किया। डीडीसी ने यहां एक वर्ष पूर्व बने 6 दुकान कमरों को निविदा निकालकर भाड़ा लगाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता नकुल ठाकुर को दिया। निरीक्षण उपरांत उन्होंने कहा कि पोटका में लगभग 35 जमीन प्लोटिंग कर रहे बिल्डर व डेवलपर अनिवार्य रूप से जिला परिषद से नक्शा पास कराएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा मनरेगा व अबुआ आवास योजना प्रगति पर है। इस अवसर पर बीडीओ अरुण कुमार मुंडा,सीओ निकीता बाला, सहायक अभियंता प्रताप मोहंती,व, अभिषेक नंदन,कोवाली थाना के सब इंस्पेक्टर मोबिन अंसारी, बीपीओ आवास तापस त्रिपाठी तथा जिला मनरेगा टीम उपस्थित थे।

    पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल में ₹56.60 लाख की गड़बड़ी, जांच की निष्पक्षता पर उठे सवाल
    Next Article भूमि विवाद समाधान दिवस पर कवाली थाना में ऑन स्पॉट विवाद का हुआ निपटारा

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.