मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जहां तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है, आज शाम होते ही घंटो से हो रही मूसलाधार बारिश से शहर की कई सड़क पर जलमाव हो गया, जिसे सैकड़ो टू व्हीलर गाड़ी बारिश के पानी में डूब गए, वही मूसलाधार बारिश ने स्वच्छता अभियान की पोल खोल दी है,
तीसरे दिन मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, जहां शहर का पर 42 डिग्री के पार पहुंचा था, बारिश होने से 8 डिग्री नीचे पारा चला गया, बारिश होने सें लोगों को गर्मी के महीने में ठंड का एहसास हो रहा, हलाकि मौसम विभाग ने 5 मई तक बारिश होने का अनुमान किया है l
जमशेदपुर में मूसलाधार बारिश ने स्वच्छता अभियान की पोल खोल कर रख दी है, शहर का सबसे पॉश इलाका बिस्टुपुर चौक कुछ घंटे की बारिश से नदी में तब्दील हो गया, बिष्टुपुर मेंन रोड नदी में तब्दील हो गया, जहां सड़क पर चल रही गाड़ियां रेगते नजर आई, सड़क पर चल रही कई गाड़ियां बंद होने लगी, वहीं में रोड पर घुटने भर पानी लगने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी

