राष्ट्र संवाद संवाददाता: सिराज अंसारी
जामताड़ा: आगामी 17 जुलाई को शहीद मदन पाण्डेय की शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आगमन नारायणपुर में होने जा रहा है, जहां शहीद मदन पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।इस निमित बुधवार को नारायणपुर में भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर स्वर्गीय मदन पाण्डेय के पुत्र से मिलकर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, जिला महामंत्री मितेश साह , जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल नारायनपुर पहुँचे। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि 17 जुलाई 1999 को भाजपा नेता स्वर्गीय मदन पाण्डेय की नृशंस हत्या नक्सलियों ने घर में घुसकर कर दी थी। तब से हर वर्ष भाजपा द्वारा शहीद मदन पाण्डेय की याद में शहादत दिवस मनाते आए है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पांडेय ने नारायणपुर में भाजपा को मजबूत करने में काफी मेहनत किए पूर्व में नारायणपुर के प्रखंड अध्यक्ष भी रहे थे। उन्होंने आजीवन पार्टी हित के लिए कार्य किया है आज भाजपा के एक एक कार्यकर्ता उनकी याद में 17 जुलाई को शहीद मदन पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते है। इस वर्ष शहादत दिवस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री मितेश साह,जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल ,मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा, जिला मंत्री सुजाता सिंह भैया,सोशल मीडिया जिला संयोजक आनंद पोद्दार,चेतन मरांडी ,जावेद अंसारी,कालीचरण दास,रमेश ओझा,दिनेश पांडेय उपस्थित थे।
पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

